Hindi

मो. मुइज्जु से लेकर शेख हसीना तक, मोदी के शपथ ग्रहण में आएंगे ये अतिथि

Hindi

रविवार शाम 7.15 बजे शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी रविवार शाम 7.15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इस समारोह में भारत ने अपने पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है।

Image credits: X-@LuchoXBolivia
Hindi

मोहम्मद मुइज्जु, मालदीव के राष्ट्रपति

शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले अतिथियों में सबसे चौंकाने वाला नाम मालवीद के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु का है। उनके भारत विरोधी रवैया के चलते दोनों देशों के रिश्ते ठीक नहीं हैं।

Image credits: X-Mohamed Muizzu
Hindi

रानिल विक्रमसिंघे, श्रीलंका के राष्ट्रपति

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे समारोह में शामिल होंगे। आर्थिक संकट के समय भारत ने श्रीलंका की मदद की है। मुश्किल समय में काम आने से दोनों देशों के रिश्ते अच्छे हुए हैं।

Image credits: X-Ranil Wickremesinghe
Hindi

अहमद अफिफ, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति

सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सेशेल्स हिंद महासागर में स्थित अफ्रीकी देश है है। इसका सामरिक महत्व बहुत अधिक है।

Image credits: X-The Seychelles Islands
Hindi

शेख हसीना, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे। शेख हसीना के नेतृत्व में बांग्लादेश ने काफी उन्नति की है। भारत के साथ रिश्ते भी मधुर हुए हैं।

Image credits: X-Stay With Sheikh Hasina
Hindi

प्रविंद कुमार जगन्नाथ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री

मॉरीशस के PM प्रविंद कुमार जगन्नाथ आएंगे। मॉरीशस हिंद महासागर में स्थित द्वीप देश है। यह पूर्वी अफ्रीका के दक्षिण-पूर्वी तट से लगभग 2,000 km दूर है। इसका सामरिक महत्व बहुत है।

Image credits: X-Pravind Kumar Jugnauth
Hindi

पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, नेपाल के प्रधानमंत्री

नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते देखने आएंगे। नेपाल के साथ भारत के संबंध अच्छे हैं।

Image credits: X-Comrade Prachanda
Hindi

शेरिंग तोबगे, भूटान के प्रधानमंत्री

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे। भारत और भूटान के संबंध बेहद अच्छ हैं। दोनों के बीच सामरिक और रणनीतिक साझेदारी है।

Image Credits: X-Tshering Tobgay