National

अबकी बार गठबंधन सरकार, 300 के पार पहुंचा NDA का संख्या बल

Image credits: X- BJP

240 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा

4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आए। भाजपा 240 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन बहुमत के आंकड़े 272 से 32 सीटें कम रह गईं। NDA को 292 सीटें मिलीं।

Image credits: X- BJP

फिर पीएम बनने जा रहे नरेंद्र मोदी

केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। यह साफ होने के बाद NDA के संख्या बल में इजाफा हुआ है। यह 292 से बढ़कर 303 हो गया है।

Image credits: X- BJP

कई छोटी पार्टियां एनडीए में हुईं शामिल

कई छोटी पार्टियां एनडीए में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही चुनाव जीतने वाले कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी एनडीए को समर्थन देने की घोषणा की है।

Image credits: X- BJP

TDP और JDU को मिली 28 सीटें

TDP और JDU को 28 सीटें मिली हैं। ये NDA में BJP के बाद दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी पार्टी हैं। दोनों दलों के नेताओं ने कहा है कि वे एनडीए में हैं और रहेंगे। वे सरकार का हिस्सा बनेंगे।

Image credits: X-Narendra Modi

2014 के बाद पहली बार बहुमत से दूर रही भाजपा

2014 में सत्ता में आने के बाद 2024 के चुनाव में पहली बार BJP अपने दम पर बहुमत हासिल न कर सकी। भाजपा 240 सीटें जीत सकी। यह 2019 के चुनाव में जीती गई रिकॉर्ड 303 सीटों से काफी कम है।

Image credits: X- BJP

कांग्रेस ने जीतीं 99 सीटें

चुनाव में विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने 99 सीटें जीतीं। कांग्रेस को 2019 के चुनाव में 52 सीटों पर जीत मिली है। इस तरह कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन बेहतर किया है।

Image credits: X- Mallikarjun Kharge

समाजवादी पार्टी को यूपी में मिली 37 सीटें

कांग्रेस की मुख्य सहयोगी समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 37 सोटों को जीता है। यह यूपी की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

Image credits: X- Akhilesh Yadav

टीएमसी ने बंगाल में 22 सीटें जीतीं

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने बंगाल में 22 सीटों को जीता है। वहीं, DMK को 22 सीटों पर जीत मिली है। विपक्षी दलों को गठबंधन INDIA का कुल संख्या बल 232 है।

Image credits: X- Abhishek Banerjee