Hindi

ट्रैक पर उतरी नई ऑरेंज कल वंदेभारत एक्सप्रेस, सुविधाएं भी हैं लाजवाब

Hindi

रेल मंत्री ने शेयर की तस्वीरें

केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई ऑरेंज कलर की वंदे भारत ट्रेनों की तस्वीरें शेयर की हैं। केंद्रीय मंत्री इन्हें ट्रैक पर उतारने से पहले इसका निरीक्षण भी किया है।

Image credits: twitter
Hindi

चेन्नई ट्रैक पर ऑरेंज वंदेभारत

ऑरेंज कलर की थीम वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पहली बार चेन्नई के ट्रैक पर उतारा गया है। हालांकि अभी इसका ट्रायल किया गया है। जल्द ही यह सर्विस यात्रियों के लिए शुरू होगी।

Image credits: Our own
Hindi

वंदेभारत में हुए बदलाव

जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेनों में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। वंदेभारत के पहले बैच से लेकर अब तक करीब 25 तरह के बदलाव किए जा चुके हैं।

Image credits: Our own
Hindi

8 कोच की एसी ट्रेन

वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन 8 कोच की एसी ट्रेन है। यात्रियों से मिलने वाले फीडबैक के अनुसार रेलवे लगातार सुविधाओं में बदलाव कर रहा है। कई जगहों पर डिजाइन में भी चेंज हुआ है।

Image credits: twitter
Hindi

सीटों में क्या चेंज हुए

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सीटों के झुकाव में वृद्धि की गई है। यात्रियों को कंफर्ट फील कराने के लिए इस तरह की सीटें तैयार की जा रही हैं कि किसी को कोई भी दिक्कत न हो।

Image credits: twitter
Hindi

एग्जीक्यूटिव चेयर कार

वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सीटों के लिए बड़ा फुट रेस्ट बनाया गया है। सीटों का कलर नीला है। मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट्स की भी सुविधा बेहतर की गई है।

Image credits: twitter
Hindi

टॉयलेट्स में बदलाव हुआ

वंदे भारत एक्सप्रेट ट्रेनों का टॉयलेट्स में भी चेंज किए गए हैं। वॉश बेसिन में पानी की छींटों से बचने के लिए वॉश बेसिन की गहराई ज्यादा की गई है। वहीं दिव्यांगों की भी व्यवस्था है।

Image credits: twitter
Hindi

50 वंदे भारत ट्रेन का संचालन

भारतीय रेलवे की तरफ से 25 रूट्स पर 50 वंदे भारत एक्सप्रेस की सर्विस शुरू कर दी गई है। आईसीएफ अब वंदे भारत के स्लीपर वेरिएंट के इंटीरियर डिजाइन को अंतिम रूप दे रहा है।

Image Credits: twitter