National

लद्दाख की सैर कर रहे हैं राहुल, पैंगोंग झील पर मनाएंगे पिता का जन्मदिन

नेशनल डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाइक से लद्दाख की सैर कर रहे हैं। शनिवार को वह पैंगोंग झील के लिए रवाना हुए। वह यहां रात में रुकेंगे।

Image credits: Twitter- Congress

पैंगोंग झील पर रात भर रुकेंगे राहुल

राहुल गांधी पैंगोंग झील स्थित पर्यटक शिविर में रात भर रुकेंगे। वह 20 अगस्त को पैंगोंग झील पर अपने पिता और पूर्व पीएम राजीव गांधी का जन्मदिन मनाएंगे।

Image credits: Twitter- AICC

राहुल गांधी ने RSS पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने शुक्रवार को लद्दाख यात्रा के दौरान लेह में 500 से अधिक युवाओं के साथ बातचीत की। इस दौरान आरएसएस पर निशाना साधा।

Image credits: Twitter- AICC

हर संस्थान में अपने लोग बैठा रहे RSS

राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस देश के हर संस्थान में अपने लोगों को बैठा रहा है। वह सब कुछ चला रहा है।

Image credits: Twitter- AICC

RSS के लोग चला रहे मंत्रालय

राहुल गांधी ने कहा, "आप केंद्र सरकार के किसी मंत्री से पूछें तो वे बताएंगे कि वे वास्तव में अपने मंत्रालय नहीं चला रहे हैं। RSS द्वारा रखे गए लोग मंत्रालयों को चला रहे हैं।

Image credits: Twitter- AICC

लेह में राहुल ने 500 युवाओं से की बात

कांग्रेस के लेह जिले के प्रवक्ता त्सेरिंग नामग्याल ने कहा कि राहुल गांधी ने लेह में 500 से अधिक युवाओं के साथ 40 मिनट लंबी बातचीत की।

Image credits: Twitter- Congress

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पहली बार लद्दाख आए राहुल

राहुल गांधी गुरुवार को लेह पहुंचे। 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त करने के बाद राहुल गांधी पहली बार लद्दाख आए हैं।

Image credits: Twitter- Shantanu