PM Modi को कितने इंटरनेशनल अवार्ड मिले, किन देशों ने कब किया सम्मानित
Hindi

PM Modi को कितने इंटरनेशनल अवार्ड मिले, किन देशों ने कब किया सम्मानित

द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर
Hindi

द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 अगस्त 2023 को ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना साकेलारोपोलू ने 'द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया है।

Image credits: twitter
मिस्र का 'ऑर्डर ऑफ द नाइल'
Hindi

मिस्र का 'ऑर्डर ऑफ द नाइल'

25 जून 2023 को पीएम मोदी को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने काहिरा में मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से सम्मानित किया।

Image credits: twitter
कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु
Hindi

कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु

पापुआ न्यू गिनी ने ग्लोबल साउथ का नेतृत्व करने के लिए पीएम मोदी को मई 2023 में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु से सम्मानित किया।

Image credits: twitter
Hindi

कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी

मई 2023 में पीएम मोदी को वैश्विक नेतृत्व की मान्यता में फिजी का सर्वोच्च सम्मान कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया गया।

Image credits: twitter
Hindi

पलाउ रिपब्लिक एबाकल अवार्ड

पापुआ न्यू गिनी की यात्रा के दौरान पीएम मोदी को मई 2023 में पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरंगेल एस. व्हिप्स जूनियर द्वारा एबाकल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Image credits: twitter
Hindi

ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो

भूटान ने दिसंबर 2021 में पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो से सम्मानित किया गया था।

Image credits: twitter
Hindi

अमेरिका द्वारा लीजन ऑफ मेरिट

वर्ष 2020 में पीएम मोदी को अमेरिकी सरकार द्वारा संयुक्त राज्य सशस्त्र बलों का पुरस्कार लीजन ऑफ मेरिट दिया गया। यह शानदार उपलब्धियों व सराहनीय आचरण के लिए होता है।

Image credits: twitter
Hindi

बहरीन का शीर्ष सम्मान

किंग हमद ऑर्डर ऑफ रिनासेंस का अवार्ड पीएम मोदी को 2019 में दिया गया। यह खाड़ी देश बहरीन के शीर्ष राजकीय सम्मान है।

Image credits: twitter
Hindi

मालदीव का सर्वोच्च सम्मान

वर्ष 2019 में पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगुइश रूल ऑफ निशान इजुद्दीन से सम्मान किया गया। यह मालदीव द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

Image credits: twitter
Hindi

रूस का सर्वाच्च सम्मान

2019 में रूस द्वारा पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू अवार्ड दिया गया। यह रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान होता है।

Image credits: twitter
Hindi

ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड

वर्ष 2019 में पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यह संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

Image credits: twitter
Hindi

ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन

पीएम नरेंद्र मोदी को 2018 में ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवार्ड मिला। यह विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान है।

Image credits: twitter
Hindi

स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान

वर्ष 2016 में पीएम मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान से सम्मानित किया गया था।

Image credits: twitter
Hindi

ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद

पीएम मोदी को 2016 में गैर-मुस्लिम गणमान्य व्यक्तियों के लिए सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद से सम्मानित किया गया।

Image credits: twitter

चांद के बाद सूर्य और शुक्र ग्रह पर लैंडिंग, जानें ISRO के अगले 6 प्लान

ISRO लॉन्च करेगा ये 6 बड़े स्पेस मिशन, जानें किस पर आएगा कितना खर्च

क्या है चंद्रयान-3 से ODI वर्ल्डकप का कनेक्शन, भारत के लिए संयोग शुभ

चंद्रयान भेजने में हर KM खर्च हुए 16000 रुपए, जानें बाकी देशों का बजट