Hindi

ये हैं 10 सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान, जानें कितने नंबर पर है राफेल

8 अक्टूबर को इंडियन एयर फोर्स डे है। एयर फोर्स के लिए लड़ाकू विमान प्रमुख हथियार होते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे लड़ाकू विमानों के बारे में, इनमें से एक IAF के पास है।

Hindi

1. लॉकहीड मार्टिन F-22 रैप्टर

F-22 रैप्टर सिर्फ अमेरिकी वायुसेना के पास है। 2 इंजन वाले इस विमान को लॉकहीड मार्टिन ने बनाया है। यह स्टील्थ फाइटर जेट बिना आफ्टर बर्नर इस्तेमाल किए 2 मैक की रफ्तार तक पहुंचता है।

Image credits: Twitter
Hindi

2. F-35 लाइटनिंग II

F-35 लाइटनिंग II अमेरिकी विमान है। पांचवीं पीढ़ी के इस स्टील्थ फाइटर जेट में 1 इंजन है। F-35 के 3 मुख्य मॉडल (F-35A, F-35B और F-35C) हैं।

Image credits: Lockheed Martin
Hindi

3. सुखोई एसयू-57

सुखोई एसयू-57 पांचवीं पीढ़ी का रूसी फाइटर जेट है। दो इंजन वाले इस स्टील्थ विमान को हवा से हवा में लड़ाई से लेकर जमीन पर हमला, जैसे सभी काम करने के लिए तैयार किया गया है।

Image credits: Getty
Hindi

4. चेंगदू J-20

चेंगदू J-20 चीनी सिंगल-सीट, ट्विन-इंजन, पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ विमान है। चीन ने इसे F-22 से मुकाबला करने के लिए बनाया है। हालांकि इसकी स्टील्थ क्षमता सवालों के घेरे में है।

Image credits: Getty
Hindi

5. डसॉल्ट राफेल

डसॉल्ट राफेल फ्रांस का मल्टीरोल फाइटर जेट है। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदे हैं। दो इंजन वाले इस विमान की टॉप स्पीड 2,222 km/h है।

Image credits: Twitter
Hindi

6. बोइंग F-15EX ईगल II

बोइंग F-15EX ईगल II अमेरिकी फाइटर जेट है। दूसरे लड़ाकू विमान के साथ होने वाली लड़ाई में इसने 100 से अधिक बार जीत पाई है। एक भी F-15 हवाई लड़ाई में नष्ट नहीं हुआ है।

Image credits: Boeing
Hindi

7. यूरोफाइटर टाइफून

यूरोफाइटर टाइफून 4.5 पीढ़ी का मल्टी-रोल फाइटर जेट है। इसे कई यूरोपीय देशों ने मिलकर विकसित किया है। इसे यूरोप के सबसे बेहतर हथियारों से लैस किया गया है।

Image credits: Eurofighter
Hindi

8. बोइंग F/A-18E/F सुपर हॉर्नेट

बोइंग F/A-18E/F सुपर हॉर्नेट अमेरिकी विमान है। दो इंजन वाला यह विमान बिना आफ्टरबर्नर के सुपरसोनिक रफ्तार तक पहुंच जाता है। यह मल्टी-रोल फाइटर जेट है।

Image credits: Boeing
Hindi

9. सुखोई एसयू-35

सुखोई एसयू-35 चौथी पीढ़ी का रूसी विमान है। दो इंजन वाले इस विमान का मुख्य काम हमला करने आ रहे दूसरे विमान को रोकना है। यह 18,000 पाउंड वजन के हथियार लेकर उड़ सकता है।

Image credits: Getty
Hindi

10. साब JAS 39 39E ग्रीपेन

साब JAS 39 39E ग्रीपेन स्वीडिश फाइटर जेट है। एक इंजन वाला यह मल्टी-रोल फाइटर जेट है। यह दुनिया के सबसे उन्नत विमानों में से एक है।

Image Credits: Saab