National

कौन हैं चंद्रबाबू नायडू की साली जो स्पीकर की दौड़ में सबसे आगे

Image credits: adobe stock

लोकसभा स्पीकर को लेकर अब भी जद्दोजहद

मोदी 3.0 का गठन हो चुका है। तीसरे टर्म में बने कुल 72 मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी हो चुका है। हालांकि, लोकसभा स्पीकर कौन बनेगा, इसे लेकर अब भी संशय बना हुआ है।

Image credits: X/Daggubati Purandeswari

स्पीकर के लिए ओम बिड़ला के अलावा डी पुरंदेश्वरी का नाम भी

लोकसभा स्पीकर पद के लिए कोटा से सांसद ओम बिड़ला के अलावा BJP की आंध्र प्रदेश अध्यक्ष दग्गुबती पुरंदेश्वरी का नाम भी सामने आ रहा है।

Image credits: X/Daggubati Purandeswari

मुश्किल वक्त में चंद्रबाबू नायडू का साथ दे चुकीं पुरंदेश्वरी

पुरंदेश्वरी चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी की बहन हैं। उन्होंने नायडू का उस वक्त समर्थन किया था, जब उनकी अपने ससुर एनटी रामाराव का तख्ता पलट करने पर जमकर खिंचाई हुई थी।

Image credits: X/Daggubati Purandeswari

चंद्रबाबू नायडू की साली हैं पुरंदेश्वरी

रिश्ते में पुरंदेश्वरी चंद्रबाबू नायडू की साली हैं। वो तेलुगुदेशम पार्टी (TDP) के फाउंडर एनटी रामाराव की बेटी हैं। पुरंदेश्वरी को स्पीकर बनाया जाता है तो नायडू भी समर्थन देंगे।

Image credits: X/Daggubati Purandeswari

2004 में पहला लोकसभा चुनाव जीती थीं पुरंदेश्वरी

पुरंदेश्वरी ने 2004 में अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता था। तब उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर दग्गुबती रामानायडू को शिकस्त दी थी।

Image credits: X/Daggubati Purandeswari

मनमोहन सरकार में दो बार मंत्री रह चुकीं दग्गुबती पुरंदेश्वरी

डी पुरंदेश्वरी 2009 में मनमोहन सिंह की सरकार में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री भी रह चुकी हैं। 2012 में वो वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में भी राज्यमंत्री रहीं।

Image credits: X/Daggubati Purandeswari

2014 में बीजेपी में शामिल हुईं पुरंदेश्वरी

डी पुरंदेश्वरी 2014 में BJP में शामिल हो गईं। फिलहाल वो आंध्र प्रदेश की बीजेपी अध्यक्ष हैं। उन्हें दक्षिण की सुषमा स्वराज की उपाधि भी दी गई है।

Image credits: Wikipedia