National

जानें क्यों जून के पूर्णिमा को कहते हैं स्ट्रॉबेरी मून, दिखेगा खास

Image credits: X- Cowboyw2b

अधिक साफ दिखेगा चांद

21 जून 2024 की शाम को पूर्णिमा है। यह अलग और खास है। इस दौरान चांद अधिक साफ दिखेगा। जून की पूर्णिमा को "स्ट्रॉबेरी मून" एक खास वजह से नाम मिला है।

Image credits: X- Academia Aesthetics

उत्तरपूर्वी अमेरिका में स्ट्रॉबेरी की कटाई का है यह समय

यह समय उत्तरपूर्वी अमेरिका में स्ट्रॉबेरी की कटाई का होता है। इसलिए जून की पूर्णिमा को स्ट्रॉबेरी मून कहा जाता है।

Image credits: X- Academia Aesthetics

अल्गोंक्विन जनजातियों ने दिया स्ट्रॉबेरी मून नाम

1930 के दशक में मूल अमेरिकियों ने पूर्णिमा को अलग-अलग नाम दिए। स्ट्रॉबेरी मून नाम अल्गोंक्विन जनजातियों ने दिया था।

Image credits: X-Mo Hartman

यूरोपीय लोगों के हनी मून दिया नाम

यूरोपीय लोगों के इसे हनी मून, रोज मून या मीड मून जैसे नाम दिए। वे वर्ष के इस समय आमतौर पर शहद से बने मादक पेय पीते थे।

Image credits: X-Johnny

चंद्रमा उगते समय नारंगी रंग का दिखेगा

शुक्रवार शाम को चंद्रमा उगते समय बड़ा और अधिक नारंगी रंग का दिखाई देगा। जब चंद्रमा क्षितिज पर नीचे होता है तो हम इसे पृथ्वी के वायुमंडल के ज्यादा हिस्से से देखते हैं।

Image credits: X-Mike Robinson

नीले रंग को बिखेर देता है वायुमंडल

वायुमंडल नीले रंग को बिखेर देता है। इसके चलते चंद्रमा ज्यादा लाल-नारंगी दिखाई देता है। यही कारण है कि सूर्योदय और सूर्यास्त इतने रंगीन दिखाई देते हैं।

Image credits: X-AmericasMostHaunted