Hindi

9 साल की बच्ची का निकाह! ईरान में महिलाओं को लेकर 10 चौंकाने वाले Fact

Hindi

महिलाएं अकेले कहीं नहीं जा सकती

ईरान में महिलाएं मनचाही जगह अकेले नहीं जा सकतीं। लंबी दूरी के लिए कई बार पिता या पति की इजाजत जरूरी होती है। पासपोर्ट बनवाने या विदेश जाने के लिए पति या पिता की लिखित सहमति चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

नौकरी से पहले परिवार की इजाजत

ईरान में महिला अगर नौकरी करना चाहती है, तो सिर्फ डिग्री काफी नहीं होती। अक्सर परिवार के पुरुष सदस्य की सहमति जरूरी मानी जाती है। कई कंपनी इसके बिना जॉब नहीं देती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

तलाक लेना कठिन

ईरान में पुरुषों के लिए तलाक लेना आसान है, लेकिन महिलाओं को इसके लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया और सबूत देने पड़ते हैं। बच्चों की कस्टडी भी ज्यादातर मामलों में पिता को मिलती है।

Image credits: Getty
Hindi

महिलाओं को विरासत में बराबरी नहीं

ईरानी कानून में अक्सर पुरुष को महिला की तुलना में दोगुना हिस्सा मिलता है। कई बार महिलाओं को विरासत से पूरी तरह बाहर भी कर दिया जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

कोर्ट में महिला की गवाही आधी

ईरानी अदालत में दो महिलाओं की गवाही एक पुरुष की गवाही मानी जाती है। यानी कानून की नजर में महिला की बात की कीमत कम आंकी जाती है।

Image credits: Getty
Hindi

डांस, गाना और किसी से मिलने पर सख्ती

महिलाओं के लिए खुले में डांस करना, गाना गाना या पुरुषों के साथ घुलना-मिलना कानूनी रूप से सीमित या प्रतिबंधित है। इन नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना या गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Image credits: Getty
Hindi

सोशल मीडिया पोस्ट भी जेल भेज सकती है

अगर किसी महिला की सोशल मीडिया पोस्ट को 'अनैतिक' या 'संस्कृति के खिलाफ' बताया गया, तो उस पर केस, जुर्माना या गिरफ्तारी तक हो सकती है।

Image credits: Getty
Hindi

9 साल की उम्र में भी हो सकती है शादी

ईरानी कानून के मुताबिक लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र 13 साल है। लेकिन अगर कोर्ट और माता-पिता की मंजूरी मिल जाए, तो 9 से 12 साल की बच्चियों का भी निकाह किया जा सकता है।

Image credits: Pexels
Hindi

टाइट कपड़े नहीं पहन सकती हैं

महिलाएं ढीला स्वेटर, ओवरकोट पहन सकती हैं, लेकिन आस्तीन कोहनियों तक और पैर टखनों से ऊपर तक ढके होने चाहिए। टाइट कपड़े पहनने पर मनाही है।

Image credits: Getty
Hindi

पारदर्शी कपड़े पहनीं तो सजा

ईरान में महिलाओं को सभी रंग के कपड़े पहनने की इजाजत है, लेकिन कपड़े पारदर्शी नहीं होने चाहिए। महिलाएं सैंडल, जूते पहन सकती हैं।

Image credits: Getty

कौन है माघ मेला में 1000 में दातून बेच रहा Datoon Boy,थार से आया बेचने

कौन है ये विदेशी गर्ल? जो माघ मेला में साधु-संतों की बीच छा गई

UP में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी, नोएडा-गाजियाबाद में बारिश!

Anil Aggarwal के बेटे अग्निवेश की Life के वो 5 Fact, जो कम लोग जानते