Puja Vrat Katha

Diwali 2023 Shubh Muhurat: नोट करें दिवाली लक्ष्मी पूजा के 6 मुहूर्त

Image credits: Getty

दिवाली 12 नवंबर को (Diwali 2023 Date)

12 नवंबर, रविवार को दिवाली है। दिवाली की शाम शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा की जाती है। कुछ लोग रात में भी लक्ष्मी पूजा करते हैं। जानिए दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के मुहर्त की डिटेल…

Image credits: Getty

कब से कब तक रहेगी अमावस्या?

ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली मनाई जाती है। इस बार ये तिथि 12 नवंबर, रविवार की दोपहर 02:44 से 13 नवंबर, सोमवार की दोपहर 02:56 तक रहेगी।

Image credits: Getty

लक्ष्मी पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त (Diwali 2023 lakshmi puja muhurat)

12 नवंबर, रविवार को लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:39 से 07:35 तक रहेगा। इस शुभ योग में कोई भी सामान्य जन पूजा कर सकते हैं। इसकी अवधि 01 घण्टा 56 मिनट रहेगी।

Image credits: Getty

रात्रि में लक्ष्मी पूजा मुहूर्त ( lakshmi puja 2023 muhurat in night)

कुछ लोग दीपावली की रात में लक्ष्मी पूजा करते हैं। उनके लिए रात 11:39 से 12:32 तक का समय श्रेष्ठ रहेगा। इसकी कुल अवधि 53 मिनट की रहेगी।

Image credits: Getty

स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

स्थिर लग्न को पूजा आदि कार्य के लिए श्रेष्ठ माना गया है। दिवाली पर स्थिर यानी सिंह लग्न रात 12:10 से 02:27 तक रहेगी। ये मुहूर्त भी लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ है।

Image credits: Getty

चौघड़िया के शुभ मुहूर्त

दिवाली पर दिन में दुकान, ऑफिस या फैक्ट्री में लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 02:44 से 02:47 और शाम को 05:29 से रात 10:26 तक रहेगा। ये मुहूर्त चौघड़िए के अनुसार हैं।

Image credits: Getty