Puja Vrat Katha

Dhanteras 2023: धनतेरस 10 नवंबर को, जानें क्यों मनाया जाता है ये पर्व?

Image credits: Adobe Stock

दीपावली की शुरूआत धनतेरस से

दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। खास बात ये है कि ये त्योहार 5 दिनों तक मनाया जाता है। इस उत्सव की शुरूआत धनतेरस से होती है। जानें इस बार कब है धनतेरस…

Image credits: Adobe Stock

क्यों खास है धनतेरस?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। ये पर्व खरीदी, पूजा, उपाय आदि के लिए बहुत ही शुभ माना गया है।

Image credits: Adobe Stock

क्यों मनाते हैं धनतेरस?

मान्यता है कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि पर ही भगवान धन्वन्तरि समुद्र से अमृत कलश लेकर निकले थे। इसलिए धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि की पूजा विशेष रूप से की जाती है।

Image credits: Getty

कब है धनतेरस? (Dhanteras 2023 Date)

इस बार धनतेरस 10 नवंबर, शुक्रवार को है। इस दिन हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे अमृत नाम का शुभ योग बनेगा। प्रीति नाम का एक और शुभ योग भी इस दिन रहेगा।

Image credits: Getty

खरीदी के लिए शुभ

धनतेरस पर खरीदी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन खरीदी गई चीजें लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती हैं और शुभ फल भी प्रदान करती हैं।

Image credits: Getty

यमराज के लिए दीपदान

धनतेरस की शाम को यमराज के निमित्ति दक्षिण दिशा में चौमुखा दीपक जलाकर रखा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में किसी की अकाल मृत्यु नहीं होती।

Image credits: Getty