Puja Vrat Katha

Karwa Chauth पर करें राशि अनुसार उपाय, लव लाइफ रहेगी रहेगी टेंशन फ्री

Image credits: Getty

करवा चौथ के उपाय

करवा चौथ का पर्व 1 नवंबर, बुधवार को है। इस दिन यदि राशि अनुसार खास उपाय किए जाएं तो लव लाइफ में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

Image credits: Getty

मेष राशि

इस राशि की महिलाएं करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश को गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं। चंद्रमा की पूजा सफेद फूलों से करें।

Image credits: Adobe Stock

वृषभ राशि

इस राशि वाले लोग चंद्रदेव ka हल्दी से रंगे हुए चावल चढ़ाएं। साथ ही गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। इससे आपको लाभ होगा।

Image credits: Adobe Stock

मिथुन राशि

इस राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को पहले दूर्वा चढ़ाएं और फिर लड्डूओं का भोग लगाएं। चंद्रमा का पूजन करते समय ऊं वर प्रदाय नम: मंत्र का जाप करें।

Image credits: Adobe Stock

कर्क राशि

ये लोग चांदी के बर्तन में गणेश जी को दूध का भोग लगाएं। चंद्रमा को सफेद रंग के फूल चढ़ाएं और ईशान पुत्राय नम: मंत्र का जाप करें।

Image credits: Adobe Stock

सिंह राशि

करवा चौथ के शुभ अवसर पर श्रीगणेश को गुड़-धनिए का भोग लगाएं। चंद्रमा की पूजा करते समय ऊं हेरम्बाय नम: मंत्र का जाप करें।

Image credits: Adobe Stock

कन्या राशि

करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश को केले या अन्य पीले फल का भोग लगाएं और चंद्रमा पूजन करते ऊं कुमार गुरुवे नम: मंत्र का जाप भी करें।

Image credits: Adobe Stock

तुला राशि

चंद्रमा को सफेद मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं, साथ ही फूल और दूर्वा भी अर्पित करें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

Image credits: Adobe Stock

वृश्चिक राशि

श्रीगणेश को लाल रंग से रंगे चावल चढ़ाएं। साथ ही श्री विघ्नहरण संकट हरणायनम: का जाप करें जिससे समस्त मनोकामना परिपूर्ण हो सके।

Image credits: Adobe Stock

धनु राशि

करवा चौथ पर हल्दी की पांच गांठ श्रीगणेश को चढ़ाएं। श्री गजवकत्रम नमो नम: मंत्र का जाप भी करें। इससे वैवाहिक जीवन सुखी बना रहेगा।

Image credits: Adobe Stock

मकर राशि

भगवान श्रीगणेश को दूर्वा व लाल रंग के फूल पर इत्र लगाकर अर्पित करें। चंद्रमा को दूध मिश्रित जल से अर्ध्य दें। लव लाइफ की परेशानी दूर होगी।

Image credits: Adobe Stock

कुंभ राशि

करवा चौथ पर इस राशि के लोग श्रीगणेश को हल्दी से तिलक लगाएं और ऊँ गं गणपतयै नम: मंत्र का जप कम से कम 108 बार करें।

Image credits: Adobe Stock

मीन राशि

करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश को मोदक या मोतीचूर के लड्डुओं का भोग लगाएं। पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे को ये प्रसाद खिलाएं। इससे आपकी हरकामना पूरी होगी।

Image credits: Adobe Stock