Raksha Bandhan 2024 के 4 शुभ मुहूर्त, कब तक रहेगी भद्रा?
Puja Vrat Katha Aug 19 2024
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
जानें रक्षाबंधन की डेट और मुहूर्त
श्रावण (सावन) महीने के अंतिम दिन रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व अगस्त 2024 में मनाया जाएगा। आगे जानें रक्षाबंधन की सही डेट और शुभ मुहूर्त की डिटेल…
Image credits: Getty
Hindi
कब है रक्षाबंधन 2024?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन दोपहर तक भद्रा रहेगी, इसके बाद बहनें अपने भाई को राखी बांध पाएंगी।
Image credits: Getty
Hindi
कब से कब तक रहेगा भद्रा?
पंचांग के अनुसार, 18 अगस्त की रात 03:05 से भद्रा शुरू होगी, जो 19 अगस्त की दोपहर 01:32 तक रहेगी। यानी दोपहर 01:32 के बाद बहनें अपने भाई को राखी बांध सकेंगी।
Image credits: Getty
Hindi
रक्षाबंधन 2024 शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, रक्षाबंधन पर 4 शुभ मुहूर्त रहेंगे। पहला शुभ मुहूर्त 19 अगस्त की दोपहर 01 बजकर 43 मिनिट से शुरू होगा, जो 04 बजकर 20 मिनिट तक रहेगा।
Image credits: Getty
Hindi
ये शुभ मुहूर्त भी रहेंगे
रक्षाबंधन 2024 के अन्य 3 शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेंगे- दोपहर 02:02 से शाम 05:18 तक, शाम 06:56 से 09:08 तक और शाम 05:18 से रात 08:18 तक।
Image credits: Getty
Hindi
रक्षाबंधन 2024 पर बनेंगे ये शुभ योग
इस बार रक्षाबंधन 2024 पर ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कईं शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। ये शुभ योग इस प्रकार हैं- सिद्धि, शोभन और शुभ।