Puja Vrat Katha

Ram Navami 2024 पर भगवान श्रीराम को कौन-से 5 भोग लगाएं?

Image credits: adobe stock

राम नवमी 17 अप्रैल को

इस बार राम नवमी का पर्व 17 अप्रैल, बुध‌वार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि त्रेता युग में इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस दिन राम मंदिरों में विशेष पूजा होती है।

Image credits: adobe stock

राम नवमी पर करें ये उपाय

राम नवमी के मौके पर यदि भगवान श्रीराम को कुछ खास चीजों का भोग लगाया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और देवताओं की कृपा भी। आगे जानिए कौन-सी हैं ये चीजें…

Image credits: adobe stock

केसर युक्त खीर का भोग लगाएं

17 अप्रैल को राम नवमी के मौके पर भगवान श्रीराम को केसर युक्त खीर का भोग लगाएं। इस उपाय से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

Image credits: adobe stock

पीले फलों का भोग लगाएं

पीले फल देवगुरु बृहस्पति से संबंधित हैं। भगवान श्रीराम को इनका भोग लगाने से धर्म के प्रति रूचि होती है जिससे मन पवित्र और शांत रहता है। इस उपाय धन लाभ के योग भी बनते हैं।

Image credits: adobe stock

बेसन की मिठाई का भोग लगाएं

राम नवमी के मौके पर भगवान श्रीराम को बेसन से बनी मिठाई जैसे बूंदी के लड्‌डू, मोहन थाल आदि का भोग भी लगा सकते हैं। इस उपाय से भी श्रीराम की कृपा आप पर बनी रहेगी।

Image credits: adobe stock

ड्राय फ्रूट के हलवे का भोग लगाएं

भगवान श्रीराम को राम नवमी के दिन ड्राय फ्रूट के हलवे का भोग लगाएं। इसे मोहन भोग भी कहते हैं। इसे भोग के फलस्वरूप आपकी हर चिंता और परेशानी दूर हो सकती है।

Image credits: adobe stock

मखाने का भोग लगाएं

भगवान श्रीराम को मखाने का भोग भी अतिप्रिय है। मखाना पानी में उगता है, इसलिए ये चंद्रमा से संबंधित है। इसका भोग लगाने से चंद्रमा के दोष दूर होते हैं और मन में शांति बनी रहती है।

Image credits: adobe stock