Spiritual

15 जनवरी 2024 को कब से कब तक रहेगा Makar Sankranti Shubh Muhurat?

Image credits: adobe stock

मकर संक्रांति 15 जनवरी को

इस बार मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी, सोमवार को है। इस दिन स्नान, दान, उपाय, पूजा आदि का विशेष महत्व है। ये काम शुभ मुहूर्त में करने चाहिए। आगे जानिए मकर संक्रांति का मुहूर्त…

Image credits: Getty

मकर संक्रांति 2024 शुभ मुहूर्त

मकर संक्रान्ति पर शुभ मुहूर्त 15 जनवरी, सोमवार की सुबह 07:15 से शाम 05:46 तक रहेगा। वहीं विशेष शुभ मुहूर्त सुबह 07:15 से 09:00 तक रहेगा यानी सिर्फ 01 घण्टा 45 मिनट।

Image credits: adobe stock

मकर संक्रांति बनेंगे ये शुभ योग

15 जनवरी को मकर संक्रांति पर कईं शुभ योग बनेंगे। इस दिन सूर्योदय अमृत योग में होगा। इसके बाद वरियान नाम का शुभ योग भी इस दिन रहेगा। ग्रहों की स्थिति से और भी शुभ योग बनेंगे।

Image credits: adobe stock

क्या करें मकर संक्रांति पर?

मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की पूजा का विधान है। साथ ही इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान भी करना चाहिए। मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को भोजन,अनाज, कपड़े आदि का दान भी करें।

Image credits: Getty

बहन-बेटी को उपहार दें

मकर संक्रांति पर बहन-बेटी को परिवार सहित भोजन के लिए आमंत्रित करें और इन्हें कुछ न कुछ उपहार जरूर दें। इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

Image credits: adobe stock

इन बातों का रखें ध्यान

मकर संक्रांति पर किसी पर क्रोध न करें, ब्रह्मचर्य का पालन करें। अगर इस दिन कोई व्यक्ति भोजन की इच्छा से घर आए तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। नशा आदि करने से भी बचें।

Image credits: adobe stock