Spiritual

साल 2024 में भारत में कितने Surya Grahan दिखाई देंगे? नोट करें डेट्स

Image credits: Getty

शुरू होने वाला है साल 2024

साल 2024 शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में हर कोई नए साल में होने वाली खास घटनाओं जैसे सूर्य ग्रहण के बारे में जानना चाहते है। भारत में इसका काफी महत्व है।

Image credits: Getty

ज्योतिष-धर्म से जुडा है सूर्य ग्रहण

वैसे तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन हमारे देश में इसे ज्योतिष और धर्म से जोड़कर देखा जाता है। आगे जानिए साल 2024 में कितने सूर्य ग्रहण होंगे और नोट करें इनकी डेट्स…

Image credits: Getty

2024 में पहला सूर्य ग्रहण कब होगा? (Surya Grahan 2024 Date)

ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार को होगा। इस दिन चैत्र मास की अमावस्या तिथि रहेगी। ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा।

Image credits: Getty

2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब होगा? (2024 Mai Kab Hoga Surya Grahan)

ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, बुधवार को होगा। इस दिन आश्विन मास की अमावस्या रहेगी। ये ग्रहण भी भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा।

Image credits: Getty

क्या भारत में रहेगा सूतक?

ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2024 में होने वाले दोनों सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देंगे, जिसके चलते यहां इसके सूतक आदि कोई भी नियम मान्य नहीं होंगे।

Image credits: Getty

क्यों होता है सूर्य ग्रहण? (Kyo Hota Hai Surya Grahan))

पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है और चंद्रमा पृथ्वी की। इस दौरान जब सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य कुछ देर के लिए दिखाई नहीं देता। इसी को सूर्य ग्रहण कहते हैं।

Image credits: Getty