Ram Mandir: क्या आप जानते हैं राम लला की प्रतिमा से जुड़ी ये 5 बातें?
Spiritual Jan 19 2024
Author: Manish Meharele Image Credits:twitter
Hindi
22 जनवरी को विराजेंगे राम लला
22 जनवरी 2024 को अयोध्या के मंदिर में राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 19 जनवरी को इस प्रतिमा को गर्भ गृह में स्थापित किया जा चुका है। जानें इससे जुड़े फैक्ट्स…
Image credits: twitter
Hindi
कितनी लंबी-चौड़ी है राम लला की प्रतिमा?
राम लला की मूर्ति लगभग 4.24 फीट ऊंची और 3 फीट चौड़ी है। इसका वजन लगभग 200 किलो है। इस प्रतिमा में राम लला कमल के फूल पर बने सिंहासन पर खड़े हुए हैं।
Image credits: twitter
Hindi
किसने बनाई है राम लला की प्रतिमा?
राम लला की प्रतिमा काले पत्थर से बनाई गई है, जिसे कर्नाटक के कलाकार अरुण योगीराज ने बनाया है। ये मूर्ति एक ही पत्थर को तराश कर बनाई गई है।
Image credits: twitter
Hindi
प्रतिमा के ऊपर ये चिह्न
राम लला की प्रतिमा के चारों और खास डिजाइन बनाई गई है। उसमें सबसे ऊपर की ओर स्वस्तिक, ऊं, चक्र, गदा और सूर्य भगवान अंकित हैं।
Image credits: twitter
Hindi
प्रतिमा के दाईं ओर ये अवतार
राम लला की प्रतिमा के चारों और भगवान विष्णु के 10 अवतारों को उकेरा गया है। प्रतिमा के दाईं ओर मत्स्य, कूर्म, वराह, नृसिंह और वामन अवतार हैं।
Image credits: twitter
Hindi
हनुमान और गरुड़ भी
राम लला की प्रतिमा के बाईं ओर परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि भगवान की प्रतिमा है। प्रतिमा के नीचे दाईं ओर हनुमानजी और बाईं और गरुड़ की प्रतिमा है।