Ayodhya Ram Mandir में 48 दिनों तक कौन-सी खास पूजा होगी?
Spiritual Nov 01 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
जनवरी 2024 में होगी प्राण प्रतिष्ठा
जनवरी 2024 में अयोध्या राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ये कार्यक्रम 5 दिनों तक यानी 17 से 22 जनवरी तक चलेगा। इसमें पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे।
Image credits: Getty
Hindi
5 दिनों का होगा कार्यक्रम
प्राण प्रतिष्ठा के 5 दिनों में रोज धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अनुमान है कि 26 जनवरी से राम मंदिर आम दर्शनार्थियों के खोल दिया जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
48 दिनों का होगा अनुष्ठान
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद राम मंदिर में एक खास पूजा-अनुष्ठान किया जाएगा, जो पूरे 48 दिनों का रहेगा। इस अनुष्ठान में देश के बड़े-बड़े विद्वान और धर्माचार्य शामिल होंगे।
Image credits: Getty
Hindi
महाशिवरात्रि तक चलेगी पूजा
कांची कामकोटी पीठ के शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती के अनुसार, अयोध्या राम मंदिर में 48 दिनों का मंडल पूजन और मंडलाभिषेकम कार्यक्रम होगा, जो महाशिवरात्रि तक चलेगा।
Image credits: Getty
Hindi
रोज होगा वेदों का पारायण
शंकराचार्य के अनुसार, 7 मार्च 2024 यानी महाशिवरात्रि तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सवा सौ वैदिक आचार्य 4 वेदों की छहों शाखाओं के दिव्य ग्रंथों का पारायण रोज करेंगे।
Image credits: Getty
Hindi
तिरुपति बालाजी की तर्ज पर होगी पूजा
शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती के अनुसार, जिस तरह तिरुपति बालाजी में सुबह से रात तक पूजा का विधान है, अयोध्या राम मंदिर में भी रामलला की पूजा उसी तरह की जाएगी।