करवा चौथ पर बोलें ये 4 मंत्र, देवता देंगे ‘सौभाग्यवती भव’ का आशीर्वाद
Spiritual Nov 01 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
करवा चौथ 1 नवंबर को
1 नवंबर, बुधवार को करवा चौथ है। इस दिन वैवाहिक सुख के लिए महिलाएं व्रत-पूजा करती हैं। इस दौरान कुछ मंत्रों का जाप करने से भगवान की कृपा बनी रहती है। जानें इन मंत्रों के बारे में…
Image credits: Getty
Hindi
ये मंत्र बोलकर लें संकल्प
करवा चौथ की सुबह स्नान आदि करने के बाद ये मंत्र बोलकर संकल्प लें- मम सौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करकचतुर्थी व्रतं करिष्ये।
Image credits: Getty
Hindi
करें देवताओं का आवाहान
करवा चौथ की शाम श्रीगणेश व स्कंद सहित शिव-पार्वती की पूजा की जाती है। नीचे लिखा मंत्र बोलकर इन देवताओं का आवाहन करें- गणेश शिव स्कंद गौर्याद्यावाहित देवताभ्यो नम:
Image credits: Getty
Hindi
पूजा में बोलें ये मंत्र
पूजा के दौरान नीचे लिखा मंत्र बोलें। इससे सभी देवताओं की कृपा आप पर बनी रहेगी- नम: शिवायै सर्वायै सौभाग्यं संतति शुभाम। प्रयच्छ भक्ति युक्तानां नारीणां हरवल्लभे।।
Image credits: Getty
Hindi
ये मंत्र बोल करें करवा दान
व्रत पूर्ण होने पर महिलाएं परिवार की सौभाग्यवती स्त्रियों को अपना करवा भेंट करती हैं। तब ये मंत्र बोलें- करक क्षीरसंपूर्ण तोयपूर्णमथापि वा। ददामि रत्नसयुंक्तं चिंर जीवतु में पति:।।