Spiritual

Karwa Chauth पर न बादलों के कारण न दिखे चांद तो कैसे करें पूजा?

Image credits: Getty

करवा चौथ 1 नवंबर को

1 नवंबर, बुधवार को करवा चौथ है। इस दिन चांद को देखकर महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं। लेकिन बादलों के कारण अगर चांद न दिखे तो उस स्थिति में क्या करें, आगे जानिए…

Image credits: Getty

चंद्रमा के दर्शन जरूरी

करवा चौथ महिलाओं के सबसे प्रिय त्योहारों में से एक है। इस पर्व से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं है जो इसे और भी खास बनाती है। ऐसी ही एक परंपरा है चंद्रमा के दर्शन।

Image credits: Getty

रहता है चांद का इंतजार

धर्म ग्रंथों के अनुसार, करवा चौथ पर जब तक महिलाएं चांद के दर्शन न कर लें, उनका ये व्रत पूर्ण नहीं होता, इसलिए इस दिन हर सुहागिन महिला को चांद का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है।

Image credits: Getty

आसमान पर छा जाए बादल तो

कईं स्थानों पर आसमन पर बादल छाने के कारण चंद्रमा के दिखने की संभावना बहुत कम रहती है। ऐसी स्थिति में महिलाएं अपना व्रत कैसे पूर्ण करें, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बन जाती है।

Image credits: Getty

कैसे करें चंद्रमा की पूजा?

ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार आसमान पर बादल से चांद दिखाई न दे तो पंचांग में चंद्रोदय का समय देखें और उसके कुछ देर बाद चंद्रमा उदय की दिशा में पूजा कर सकते हैं।

Image credits: Getty

मिलेगा व्रत का पूरा फल

अगर आपके पास पंचांग न हो तो किसी भी पंडित से उस दिन का चंद्रोदय का समय आप आसानी से मालूम कर सकती है। इस तरह चंद्रमा की पूजा से भी आपको व्रत का पूर्ण फल मिलेगा।

Image credits: Getty