तरक्की के रास्ते में बाधा हैं ये 6 आदतें, हमेशा बनाए रखती हैं गरीब
Spiritual Feb 06 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
भूलकर भी न करें ये 5 काम
आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में 5 ऐसे कामों के बारे में बताया है, जिन्हें करने वाला हमेशा गरीब बना रहता है, चाहे वो कितनी भी मेहनत कर ले। आगे जानें कौन-से हैं ये 5 काम…
Image credits: adobe stock
Hindi
मैले कपड़े पहनना
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति मैले वस्त्र यानी गंदे कपड़े पहनता है, उसे देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं। यानी ऐसा व्यक्ति चाहे जितनी मेहनत कर ले, वो कभी अमीर नहीं बन सकता।
Image credits: Getty
Hindi
दांत गंदे रखने वाले
जो लोग रोज अपने दांत साफ नहीं करते वे भी कभी अमीर नहीं बन पाते। आचार्य चाणक्य के अनुसार, दूसरे लोग ऐसे लोगों से दूर रहना पसंद करते हैं। इसलिए इनकी कभी आर्थिक उन्नति नहीं होती।
Image credits: Getty
Hindi
ज्यादा भोजन करने वाला
जो व्यक्ति अपनी भूख से ज्यादा भोजन करता है, उसे भी देवी लक्ष्मी छोड़ देती हैं। कहने के अर्थ है कि ज्यादा खाने वाला आलसी हो जाता है और ऐसे लोग अपने जीवन में कभी तरक्की नहीं कर पाते।
Image credits: Getty
Hindi
कठोर बोलने वाला
जो लोग दूसरों के साथ कठोर व्यवहार करते हैं यानी असभ्य भाषा में बात रहते हैं या गाली-गलौच देते हैं, ऐसे लोग भी हमेशा गरीब बने रहते हैं। आगे बढ़ने की पहली निशानी है सभ्य व्यवहार।
Image credits: Getty
Hindi
सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सोने वाले
जो लोग सूर्योदय व सूर्यास्त के समय सोते हैं वे अपनी लाइफ को लेकर कभी सीरियस नहीं होते। इस कारण वे न तो कभी पैसा कमाने के बारे में सोचते हैं और न ही जीवन में आगे बढ़ पाते हैं।