Spiritual

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण किस पर रहेगा भारी? जानें राशिफल से

Image credits: adobe stock

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार को होगा। इस दिन होली भी रहेगी। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां इसका कोई भी नियम जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होंगे।

Image credits: adobe stock

किन लोगों पर होगा असर? (lunar eclipse 2024 horoscope)

जिन देशों में ये चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं रहने वाले लोगों पर इस ग्रहण का प्रभाव होगा और सूतक आदि नियम भी वहीं पर लागू होंगे। जानिए चंद्र ग्रहण 2024 का राशिफल…

Image credits: adobe stock

मेष राशि

इस राशि वालों कों शुभ फल मिलेंगे। रोग और दुश्मन का भय दूर होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। हर काम में सफलता मिलेगी और लाभकारी यात्राएं भी होंगी।

Image credits: freepik

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को संतान से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है। पढ़ाई एवं नौकरी के मामलों में परेशानी होगी। कुछ मामलों में अपने ही लोगों से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

Image credits: freepik

मिथुन राशि

इस राशि वालों के साथ पैसों की समस्या बनी रहेगी। बिजनेस एवं नौकरी में भी परेशानी का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट केस उलझ सकते हैं।

Image credits: freepik

कर्क राशि

दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। धन लाभ के योग बन सकते हैं। बिजनेस एवं नौकरी में प्रगति हो सकती है। सेहत का खास ध्यान रखें। संपत्ति में वृद्धि भी हो सकती है।

Image credits: freepik

सिंह राशि

इस राशि वाले लोगों के संबंध अपने मित्रों से बिगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। धन हानि की संभावना भी बन रही है। शत्रुओं में आपका भय बना रहेगा।

Image credits: freepik

कन्या राशि

इस राशि के लोग लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक मामलों में आपकी उलझने बढ़ सकती हैं। धन की हानि होगी। लव लाइफ में परेशानी बनी रहेगी। कर्ज लेने से बचना चाहिए।

Image credits: freepik

तुला राशि

इस राशि के लोगों की किस्मत में उतार-चढ़ाव रहेगा। बिजनेस में सक्सेस के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। दोस्तों से लाभ की स्थिति बनेगी। जमीन से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।

Image credits: freepik

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को मानसिक पीड़ा हो सकती है। शत्रु इनका अहित करने का प्रयास करेंगे, इसलिए इन्हें सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे।

Image credits: freepik

धनु राशि

पैसों के मामले में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लाइफ पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। शत्रुओं का नाश होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।

Image credits: freepik

मकर राशि

इस राशि के लोगों को दोस्तों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। नई संपत्ति खरीद सकते हैं। फैमिली सुख में वृद्धि होगी। संकटों से छुटकारा मिलेगा। पिता से धन लाभ के योग बन सकते हैं।

Image credits: freepik

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को नौकरी-बिजनेस में परेशानी होगी। दोस्तों के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।

Image credits: freepik

मीन राशि

इस राशि के लोगों को धन लाभ का योग बन रहा है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाद विवाद के योग भी बन रहे हैं। कष्ट दायक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

Image credits: freepik