कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली मनाई जाती है। इस बार ये 15 नवंबर, शुक्रवार को है। इस दिन खास मंत्र बोलकर 5 स्थानों पर दीपक जरूर लगाना चाहिए। आगे जानें मंत्र और स्थान…
15 नवंबर, शुक्रवार को यानी देव दिवाली की रात दीपक जलाते समय ये मंत्र बोलें-
शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यम् धनसंपदा।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोस्तुते।।
तुलसी के हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। देव दिवाली की रात तुलसी के पौधे के पास एक दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।
देव दिवाली की रात को घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर भी दीपक जलाएं। इससे घर की निगेटिविटी यानी नकारात्मकता दूर होती है और पॉजिटिविटी बनी रहती है।
देव दिवाली की रात अपने घर के आस-पास किसी मंदिर में भी दीपक जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है और देवता प्रसन्न होते हैं।
हिंदू धर्म में पीपल को भगवान विष्णु का रूप मानते हैं। देव दिवाली की रात इस वृक्ष के नीचे भी एक दीपक जरूर लगाना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
देव दिवाली की रात नदी में दीपदान करने की परंपरा है। अगर आपके घर के आस-पास कोई नदी न हो तो तालाब या कुएं के नजदीक भी दीपक लगा सकती हैं।