Hindi

Dhanteras Upay: ये 5 उपाय बना सकते हैं मालामाल, धनतेरस पर करें

Hindi

कब है धनतेरस 2025?

धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार को है। इस दिन खास उपाय करने से साधारण व्यक्ति भी मालामाल हो सकता है। ये उपाय किसी की भी किस्मत चमका सकते हैं। जानें इन उपायों के बारे में…

Image credits: Getty
Hindi

श्रीयंत्र की स्थापना कर पूजा करें

श्रीयंत्र को साक्षात देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। धनतेरस पर इसकी स्थापना घर के मंदिर या अपने धन स्थान पर करें और रोज इसकी पूजा करें। इससे आपको धन की कमी नहीं होगी।

Image credits: Getty
Hindi

देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें

धनतेरस पर देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप बहुत ही शुभ माना गया है। इन मंत्रों का जाप तुलसी की माला से करें। इस उपाय से देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

कुबेरदेव का अभिषेक करें

धनतेरस पर कुबेरदेव की पूजा भी की जाती है। इस दिन गाय के दूध से कुबेरदेव का स्नान कर इन्हें लाल फूल, लाल वस्त्र आदि चढ़ाएं। इससे आपके बिजनेस में बरकत बनी रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

मोती शंख की पूजा करें

धनतेरस पर मोती शंख की पूजा कर इस पर केसर से तिलक करें और लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

जरूरतमंदों को दान करें

दान करने के लिए भी धनतेरस एक शुभ मौका है। इस दिन किए गए दान का फल कईं गुना होकर मिलता है। इससे सभी देवी-देवताओं की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी और धन लाभ भी होगा।

Image credits: Getty

पुष्य नक्षत्र 2025 में ये 5 चीजें खरीदना शुभ, कीमत भी आपके बजट में

Diwali 2025: दीपावली पर झाड़ू खरीदने और पूजा करने की परंपरा क्यों?

Govardhan Puja 2025 Date: 21 या 22 अक्टूबर, कब करें गोवर्धन पूजा?

Karwa Chauth 2025 पर श्रीगणेश को चढ़ाएं 5 चीजें, खुशहाल रहेगी लाइफ