Spiritual

G20 Summit में मोदी ने दुनिया को दिखाई सनातन धर्म की झलक, जानें कैसे?

Image credits: Getty

दुनिया ने देखी सनातन धर्म की झलक

दिल्ली में चल रहे जी20 समिट में हर तरफ भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की झलक है। वर्ल्ड लीडर भी इसे देखकर हैरान है। आगे तस्वीरों में देखें जी20 समिट में सनातम धर्म की झलक…

Image credits: Getty

सनातम धर्म के आधार पर थीम

जी20 समिट की थीम है वसुधैव कुटुंबम, जिसका अर्थ है, पूरी दुनिया ही एक परिवार है। वसुधैव कुटंबम शब्द महोपनिषद ग्रंथ से लिया गया है। यही शब्द सनातम धर्म का मूल आधार है।

Image credits: Getty

समृद्ध इतिहास का प्रतीक कोणार्क चक्र

आयोजन स्थल पर कोणार्क चक्र की आकृति भी है। ये उड़ीसा के कोणार्क सूर्य मंदिर से लिया गया है। ये मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। ये चक्र भी सनातन धर्म का प्रतीक है।

Image credits: Getty

लोगो में भी सनातम धर्म

जी20 समिट के लोगो में कमल के फूल के ऊपर पृथ्वी को दर्शाया गया है। कमल के फूल का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ये देवी लक्ष्मी सहित कई देवी-देवताओं का आसन भी है।

Image credits: Getty

होर्डिंग्स पर भारतीय संस्कृति की झलक

जी20 समिट के लिए जो होर्डिंग्स दिल्ली में लगाए गए हैं, उनमें देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़ी संस्कृति और धर्म की झलक दर्शाई गई है। ये सब भी विदेशी मेहमानों को काफी पसंद आ रहा है।

Image credits: Getty

दुनिया ने देखी पहली यूनिवर्सिटी

जी20 समिट के दौरान एक और तस्वीर भी वायरल हो रही है, ये है नालंद यूनिवर्सिटी की है। इसे दुनिया की पहली यूनिवर्सिटी कहा जाता था। देश ही नहीं विदेश से भी छात्र यहां पढ़ने आते थे।

Image credits: Getty

भोजन में शामिल ये चीज भी है खास

जी20 समिट में आए विदेशी मेहमानों को खासतौर पर मिलेट्स यानी मोटे अनाज से बनी डिशेस परोसी जाएगी। आयुर्वेद शुरू से ही कहता है कि मिलेट्स खाने से शरीर तंदुरुस्त रहता है।

Image credits: Getty