Hindi

घर, दुकान या फैक्ट्री में कब करें गणेश प्रतिमा स्थापना? 7 शुभ मुहूर्त

Hindi

कब है गणेश चतुर्थी 2024?

7 सितंबर, शनिवार को गणेश चतुर्थी है। इस दिन गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। घर, दुकान, फैक्ट्री आदि स्थानों पर गणेश प्रतिमा कब स्थापित करें। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त…

Image credits: Getty
Hindi

ये है सबसे शुभ मुहूर्त

7 सितंबर, शनिवार को गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर 12:10 से 1:30 तक होगा। इस मुहूर्त में घर, दुकान, फैक्ट्री आदि सभी स्थानों पर गणेश स्थापना करना शुभ रहेगा।

Image credits: Getty
Hindi

घर में गणेश प्रतिमा स्थापना के शुभ मुहूर्त

7 सितंबर, शनिवार को घर में गणेश प्रतिमा स्थापना के कईं शुभ मुहुर्त हैं, जो इस प्रकार हैं- सुबह 7.45 से 9.18 तक, दोपहर 12.25 से शाम 5.04 तक, शाम 6.37 से रात 8.04 तक।

Image credits: Getty
Hindi

दुकान-ऑफिस के लिए शुभ मुहूर्त

7 सितंबर को वृश्चिक लग्न सुबह 11.24 से दोपहर 01.42 तक रहेगा। ये स्थिर लग्न है। इस मुहूर्त में दुकान-ऑफिस में गणेश प्रतिमा स्थापना करना शुभ रहेगा, इससे बिजनेस में लाभ होगा।

Image credits: Getty
Hindi

अभिजीत मुहूर्त भी है खास

7 सितंबर को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.59 से 12.49 तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में घर, दुकान, ऑफिस या फैक्ट्री सभी स्थानों पर आप गणेश प्रतिमा की स्थापना कर सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

फैक्ट्री-कारखाने के लिए शुभ मुहूर्त

7 सितंबर को कुंभ लग्न शाम 05.29 से 06.57 तक रहेगा। ये भी स्थिर लग्न है। इस मुहूर्त में आप फैक्ट्री-कारखाने पर गणेश प्रतिमा की स्थापना कर सकते हैं। इससे आपको लाभ ही लाभ होगा।

Image Credits: Getty