Hindi

क्यों अपना मंगलसूत्र किसी अन्य महिला के साथ शेयर नहीं करना चाहिए?

Hindi

क्यों न दें किसी को मंगलसूत्र?

हिंदू मान्यता के अनुसार, मैरिड वूमन को कुछ खास चीजें जैसे मंगलसूत्र आदि किसी अन्य महिला को पहनने के लिए नहीं देना चाहिए। इसके पीछे की वजह भी बहुत खास है…

Image credits: Getty
Hindi

क्यों खास है मंगलसूत्र?

विवाह के समय पति अपनी पत्नी को मंगलसूत्र पहनाता है। तभी लड़का-लड़की पति-पत्नी कहलाते हैं। इसके बिना विवाह संभव नही हैं। ये महिला के विवाहित होने की निशानी होता है।

Image credits: Getty
Hindi

क्या है मंगलसूत्र का अर्थ?

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, मंगल यानी शुभ और सूत्र यानी धागा। मंगलसूत्र का अर्थ है पवित्र धागा, जिसे पहनने के बाद ही किसी लड़की में पत्नीत्व की सिद्धि होती है यानी वह पत्नी बनती है।

Image credits: Getty
Hindi

हर जगह अलग-अलग मंगलसूत्र

मंगलसूत्र में काले रंग के मोती होते हैं। कुछ स्थानों पर काले के स्थान पर लाल रंग के मोती भी उपयोग किए जाते हैं वहीं कुछ जगह पर हल्दी लगे हुए मंगलसूत्र का इस्तेमाल किया जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

क्यों न दें किसी को मंगलसूत्र?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलसूत्र शुभता की निशानी है। इसे किसी अन्य महिला को देना ठीक नहीं माना जाता। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से निकट भविष्य में परेशानी होती है।

Image credits: Getty
Hindi

एक मान्यता ये भी

मंगलसूत्र से जुड़ी एक मान्यता ये भी है कि यदि कोई महिला इसे दूसरी महिला के साथ शेयर करे तो इसका अशुभ प्रभाव पति पर हो सकता है। इसलिए मंगलसूत्र किसी से शेयर न करें।

Image Credits: Getty