Hindi

कब होगा साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण, क्या ये भारत में दिखेगा?

Hindi

सितंबर में होगा चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है। साल में 1-2 बार चंद्र ग्रहण होना आम बात है। साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण सितंबर में होने जा रहा है। जानें इससे जुड़ी खास बातें…

Image credits: Getty
Hindi

कब होगा 2024 का दूसरा चंद्रग्रहण?

साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर, बुधवार को होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो दुनिया भर के कईं देशों में दिखाई देगा। 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को हुआ था।

Image credits: Getty
Hindi

क्या रहेगी चंद्र ग्रहण की टाइमिंग?

भारतीय समय के अनुसार साल 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण 18 सितंबर, बुधवार की सुबह 06.11 से शुरू होगा जो 10.17 तक रहेगा। यानी ये ग्रहण पूरे 04 घंटे 06 मिनट तक का रहेगा।

Image credits: Getty
Hindi

क्या भारत में दिखेगा ये चंद्र ग्रहण?

वैज्ञानिकों के अनुसार, 18 सितंबर को होने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसके पहले 25 मार्च को हुआ चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं दिया था।

Image credits: Getty
Hindi

किन देशों में दिखेगा ये चंद्रग्रहण?

18 सितंबर, बुधवार को होने वाला चंद्र ग्रहण हिंद महासागर, आर्कटिक यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक महासागर और अंटार्कटिका की कुछ जगहों पर दिखाई देगा।

Image credits: Getty
Hindi

क्या रहेगा सूतक का समय?

जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा वहां ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले पहले शुरू हो जाएगा। भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसके सूतक आदि नियम मान्य नहीं होंगे।

Image Credits: Getty