Hindi

गुड लक के लिए Rakshabandhan 2024 पर कौन-से 5 काम करें?

Hindi

रक्षाबंधन 19 अगस्त को

इस बार रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो किसी की भी किस्मत यानी गुड लक चमक सकता है। जानें इन उपायों के बारे में…

Image credits: Getty
Hindi

भगवान को अर्पित करें रक्षासूत्र

रक्षाबंधन पर्व पर भगवान को भी रक्षासूत्र बांधने की परंपरा है। मान्यता है कि ऐसा करने से देवताओं की कृपा हमारे ऊपर बनी रहती है। इस उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति रहती है।

Image credits: Getty
Hindi

भगवान सत्यनारायण की पूजा करें

पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण की पूजा करने और कथा सुनने की परंपरा है। रक्षाबंधन भी इसी तिथि पर मनाया जाता है, इसलिए इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा भी करें।

Image credits: Getty
Hindi

जरूरतमंदों को दान करें

धर्म ग्रंथों के अनुसार, पूर्णिमा तिथि पर किया गया दान बहुत अधिक शुभ फल देने वाला होता है। इसलिए इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, अनाज, कपड़े आदि चीजों का दान करना चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

शिव मंदिर में दीपक जलाएं

रक्षाबंधन का पर्व सावन मास के अंतिम दिन मनाया जाता है। चूंकि सावन शिवजी का प्रिय महीना है, इसलिए इसके अंतिम दिन अपने आस-पास किसी शिव मंदिर में दीपक जरूर जलाएं।

Image credits: Getty
Hindi

चंद्रमा का अर्घ्य दें

पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा का भी विधान है। इस तिथि के देवता भी चंद्रमा ही हैं। रक्षाबंधन की शाम को चंद्रमा उदय होने पर जल से अर्घ्य दें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

Image Credits: Getty