Spiritual

Holy Saturday 2024: क्या है होली सैटरडे, ये क्यों मनाया जाता है?

Image credits: wikipedia

होली सैटरडे यानी पवित्र शनिवार

ईसाई धर्म में पवित्र सप्ताह मनाने की परंपरा है। इस सप्ताह में कईं फेस्टिवल मनाए जाते हैं। होली सैटरडै यानी पवित्र शनिवार भी इनमें से एक है। इसे और भी कईं नामों से जाना जाता है।

Image credits: wikipedia

कब मनाते हैं होली सैटरडे?

गुड फ्राइडे के अगले दिन आने वाले शनिवार को होली सैटरडे कहते हैं। ईस्टर संडे के एक दिन पहले आने के कारण इसे ईस्टर ईव भी कहा जाता है। ईसाइयों के लिए ये खास दिन होता है।

Image credits: wikipedia

कब है होली सैटरडे 2024?

इस बार होली सैटरडे 30 मार्च, शनिवार को है। इसके अगले दिन यानी 31 मार्च, रविवार को ईस्टर संडे का फेस्टिवल मनाया जाएगा। इस दिन चर्च में विशेष प्रेयर मीट होती है।

Image credits: pinterest

क्यों मनाते हैं होली सैटरडे?

ईसाई मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार को प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था, जिसे गुड फ्राइडे कहते हैं। इसके अगले दिन उन्हें दफनाया गया था, इसे होली सैटरडे को रूप में मनाते हैं।

Image credits: pinterest

होली सैटरडे के नाम

होली सैटरडे को कईं नामों से जाना जाता है जैसे- महान सब्बाथ, ब्लैक शनिवार, ईस्टर विजिल और ईस्टर ईव आदि। कई देशों में से प्रकाश शनिवार के नाम से भी जाना जाता है।

Image credits: facebook

क्या होता है इस दिन?

होली सैटरडे के मौके पर लोग चर्च में इकट्ठा होते हैं और विशेष प्रेयर करते हैं। सभी लोग प्रभु यीशु के वचनों को याद करते हैं। और भी कईं परंपराएं इस मौके पर निभाई जाती हैं।

Image credits: pinterest