Spiritual

क्या होती है आत्मा, क्यों ये किसी को दिखाई नहीं देती?

Image credits: Getty

जानें आत्मा से जुड़ी खास बातें

हिंदू धर्म में भूत-प्रेत और आत्माओं की मान्यता भी है। आत्माओं से जुड़ी कईं बातें हमारे ग्रंथों में मिलती है। आत्मा क्या है, ये दिखाई क्यों नहीं देती? जानिए इन सभी सवालों के जवाब…

Image credits: Getty

क्या होती है आत्मा? (Kya Hoti Hai Aatma)

धर्म ग्रंथों के अनुसार, आत्मा भगवान का अंश है, जो हर जीवित प्राणी के शरीर में होती है और एक एनर्जी की तरह काम करती है। जैसे ही शरीर खत्म होता है, आत्मा उससे बाहर निकल आती है।

Image credits: Getty

क्यों आत्मा को नश्वर माना जाता है?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, आत्मा अमर है क्योंकि वह कभी नष्ट नहीं होती। एक शरीर से निकलकर वह दूसरे शरीर में प्रवेश कर जाती है। इस तरह आत्मा सिर्फ शरीर बदलती रहती है।

Image credits: Getty

साइंस भी मानता है ये सिद्धांत

विज्ञान के अनुसार, एनर्जी यानी ऊर्जा को न तो पैदा किया जा सकता है और न खत्म। ऊर्जा तो एक से दूसरे रूप में परिवर्तित होती रहती है। यही सिद्धांत आत्मा पर भी लागू होता है।

Image credits: Getty

क्यों दिखाई नहीं देती आत्मा?

विद्वानों के अनुसार, आत्मा में वायु तत्व की अधिकता रहती है, जबकि अन्य तत्व (अग्नि, पृथ्वी, आकाश और जल) नहीं होते। चूंकि हवा हमें दिखाई नहीं देती, इसलिए आत्म भी हमें नहीं दिखती।

Image credits: Getty

किन लोगों पर हावी होती हैं आत्माएं?

जिन लोगों की मानसिक स्थिति कमजोर होती है या जो शारीरिक रूप से मलिन अवस्था में रहते हैं, ऐसे लोगों के शरीर में ही बुरी आत्माएं घूसने का प्रयास करती हैं और सफल भी होती हैं।

Image credits: Getty