Spiritual

Kab Hai Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा कब, 22 या 23 मई?

Image credits: adobe stock

वैशाख मास में आती है बुद्ध पूर्णिमा

वैशाख पूर्णिमा पर हर साल बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को याद करते हैं। जानें इस बार कब है बुद्ध पूर्णिमा…

Image credits: adobe stock

कब से कब तक रहेगी पूर्णिमा?

पंचांग के अनुसार, इस बार वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि 22 मई, बुधवार की शाम 06 बजकर 48 मिनिट से शुरू होगी, जो 23 मई, गुरुवार की शाम 07 बजकर 22 मिनिट तक रहेगी।

Image credits: adobe stock

दो दिन रहेगी पूर्णिमा तिथि?

वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि 22 और 23 मई दोनों दिन रहेगी। इन दोनों दिन में से किस दिन बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा, इसे लेकर लोगों के मन में कन्फ्यजून बन रहा है।

Image credits: adobe stock

ये है बुद्ध पूर्णिमा 2024 की सही डेट

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, चूंकि पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय 23 मई, गुरुवार को होगा, इसलिए इसी दिन बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाना शास्त्र सम्मत रहेगा।

Image credits: adobe stock

कौन थे भगवान बुद्ध?

श्रीमद्भागवत में बुद्ध को भगवान विष्णु के प्रमुख अवतारों में से एक बताया गया है। जबकि बौद्ध धर्म की मान्यता इससे अलग है। वे बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार नहीं मानते।

Image credits: adobe stock

जन्म से क्षत्रिय थे बुद्ध

ग्रंथों के अनुसार, भगवान बुद्ध जन्म से क्षत्रिय थे। इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ गौतम था। ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति के लिए इन्होंने अपने घर-परिवार और राज-पाठ का त्याग कर दिया था।

Image credits: adobe stock