Dhanteras 2025 Date: 18 या 19 अक्टूबर, क्या है धनतेरस की सही तारीख?
Spiritual Oct 04 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कब है धनतेरस 2025?
दीपावली उत्सव 5 दिनों तक मनाया जाता है, इसकी शुरूआत धनतेरस से होती है। धनतेरस दीपोत्सव का पहला दिन होता है। आगे जानिए इस बार धनतेरस कब मनाई जाएगी…
Image credits: Getty
Hindi
कब से कब तक रहेगी त्रयोदशी तिथि?
पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर, शनिवार की दोपहर 12:19 से शुरू होगी जो 19 अक्टूबर, रविवार की दोपहर 01:51 तक रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
क्या है धनतेरस 2025 की सही डेट?
पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा शाम को करने का विधान है। ये स्थिति 18 अक्टूबर, शनिवार को बन रही है, इसलिए इसी दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
कब करें धनतेरस का दीपदान?
धनतेरस की शाम को यमराज को प्रसन्न करने के लिए चौमुखी दीपक लगाने की परंपरा भी है। इसे दीपदान कहते है। धनतेरस का दीपदान भी 18 अक्टूबर, शनिवार को ही किया जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
धनतेरस पर कौन-से शुभ योग बनेंगे?
18 अक्टूबर को ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के चलते ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा तुला राशि में बुध-सूर्य के साथ होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग भी बनेगा।
Image credits: Getty
Hindi
धनतेरस 2025 शुभ मुहूर्त
18 अक्टूबर को धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:16 से 08:20 तक रहेगा। इस दौरान आप दीपदान, कुबेर पूजा और भगवान धन्वंतरि की पूजा कर सकते हैं।