Hindi

दशहरे पर इस ‘पक्षी’ का दिखना होता है शुभ, चमक सकती है किस्मत

Hindi

कब है दशहरा 2024?

इस बार विजया दशमी यानी दशहरा पर्व 12 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा। इस यदि यदि एक खास पक्षी दिख जाए तो इसे गुड लक माना जाता है। जानें कौन-सा है वो पक्षी…

Image credits: Getty
Hindi

ये है वो पक्षी

मान्यता है कि दशहरा पर यदि किसी को नीलकंठ पक्षी दिख जाए तो उसके अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं। हालांकि ऐसा बहुत कम लोगों के साथ होता है क्योंकि ये पक्षी लुप्तप्राय: हो चुका है।

Image credits: Getty
Hindi

क्यों शुभ मानते हैं नीलकंठ पक्षी का दिखना?

हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि कि जिसे भी दशहरे पर नीलकंठ पक्षी दिख जाए उसे बिगड़े काम बन जाते हैं। किस्मत का साथ मिलना शुरू हो जाता है और धन का लाभ भी होता है।

Image credits: Getty
Hindi

लक्ष्य पूरा होने का संकेत

विजयादशमी पर नीलकंठ पक्षी का दिखना लक्ष्य यानी टारगेट पूरा होने का संकेत भी है। नीलकंठ पक्षी का दिखना आपको हर काम में सफलता मिलने के बारे में बताता है।

Image credits: Getty
Hindi

कैसे बनी ये मान्यता?

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, जिस दिन श्रीराम का रावण के अंतिम युद्ध होने वाला था, उस दिन श्रीराम को नीलकंठ पक्षी दिखा था। तभी नीलकंठ पक्षी से जुड़ी ये मान्यता चली आ रही है।

Image credits: Getty
Hindi

एक मान्यता ये भी

रावण का वध करने से श्रीराम को ब्रह्महत्या का पाप लगा। इससे मुक्ति के लिए श्रीराम ने शिवजी की आराधना की। तब शिवजी ने नीलकंठ पक्षी के रूप में ही श्रीराम को दर्शन दिए थे।

Image Credits: Getty