Spiritual

Guru Purnima 2024: कब है गुरु पूर्णिमा, 20 या 21 जुलाई? जानें सही डेट

Image credits: freepik

आषाढ़ मास में मनाते हैं गुरु पूर्णिमा

हिंदू धर्म में गुरु का विशेष महत्व है। गुरु के महत्व को समझने के लिए हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। जानें साल 2024 में कब है गुरु पूर्णिमा…

Image credits: freepik

कब है आषाढ़ पूर्णिमा 2024?

पंचांग के अनुसार, 2024 में आषाढ़ मास की पूर्णिमा तथि 20 जुलाई, शनिवार की शाम 05 बजकर 59 मिनिट से शुरू होगी, जो 21 जुलाई, रविवार की दोपहर 03 बजकर 47 मिनिट तक रहेगी।

Image credits: freepik

2 दिन रहेगी पूर्णिमा तिथि

पंचांग में बताए समय के अनुसार, आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि का संयोग 2 दिन यानी 20 और 21 जुलाई को रहेगा। जिसके चलते लोगों के मन में गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर संशय बन रहा है।

Image credits: freepik

कब मनाएं गुरु पूर्णिमा 2024?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय 21 जुलाई 2024 की सुबह होगा, इसलिए इसी दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाना शास्त्र सम्मत रहेगा।

Image credits: freepik

क्यों मनाते हैं गुरु पूर्णिमा?

द्वापर युग में आषाढ़ पूर्णिमा तिथि पर ही महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। मान्यता है कि ये आज भी जीवित हैं। इन्हीं के सम्मान में हर साल गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।

Image credits: freepik

इन्होंने ही लिखी है महाभारत

महर्षि वेदव्यास ने ही वेदों को उपनिषदों के रूप में पृथक किया और महाभारत जैसे महान ग्रंथ की रचना भी इन्होंने ही की थी। महर्षि वेदव्यास को भगवान विष्णु का अवतार भी मानते हैं।

Image credits: freepik