Hindi

पितृ दोष शांति के लिए हरियाली अमावस की शाम किन 5 जगहों पर लगाएं दीपक?

Hindi

कब है हरियाली अमावस्या 2024?

इस बार 4 अगस्त, रविवार को हरियाली अमावस्या है। इस दिन यदि शाम के समय 5 जगहों पर दीपक लगाएं जाएं तो पितृ दोष से बचा जा सकता है। जानें कौन-सी हैं ये 5 जगह…

Image credits: Getty
Hindi

किचन में लगाएं दीपक

हरियाली अमावस्या की शाम को किचन में जहां आप पीने का पानी रखते हैं, उस स्थान पर शुद्ध घी का दीपक लगाएं। ये स्थान पितरों से संबंधित है। इस उपाय से पितृ दोष शांत होता है।

Image credits: Getty
Hindi

कुएं या बावड़ी के निकट दीपक लगाएं

विद्वानों के अनुसार, कुएं या बावड़ी पर भी पितृ देवता का स्थान माना जाता है। इसलिए हरियाली अमावस्या की शाम को यहां भी एक दीपक जरूर लगाएं। इससे आपके जीवन में खुशहाली रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

पीपल के नीचे लगाएं दीपक

हरियाली अमावस्या की शाम को पीपल के नीचे भी दीपक जरूर लगाएं। इससे भी पितृ देवता प्रसन्न होते हैं और आपको आशीर्वाद देते हैं। इस उपाय से भी पितृ दोष का प्रभाव कम होता है।

Image credits: Getty
Hindi

शिव मंदिर में भी लगाएं दीपक

इन दिनों भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। हरियाली अमावस्या की शाम को अपने आस-पास स्थित किसी शिव मंदिर में भी दीपक जरूर लगाएं। इससे भी पितृ दोष दूर होगा।

Image credits: Getty
Hindi

नदी किनारे लगाएं दीपक

हरियाली अमावस्या की शाम को नदी के किनारे भी दीपक जरूर लगाना चाहिए। इस उपाय से भी पितृ देवता प्रसन्न होते हैं और अपने वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

Image Credits: Getty