Spiritual

Holika Dahan 2024 की रात करें ये 5 उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य

Image credits: Getty

कब है होलिका दहन 2024? (Kab Hai Holika Dahan 2024)

इस बार होलिका दहन 24 मार्च, रविवार को होगा। होलिका दहन की रात कुछ उपाय किए जाएं तो दुर्भाग्य यानी बुरा समय दूर हो सकता है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

Image credits: freepik

हनुमानजी को चोला चढ़ाएं

होलिका दहन की रात हनुमानजी को सिंदूर और चमेली के तेल से चोला चढ़ाएं। ऐसा करते समय शुद्ध घी का दीपक जलते रहना चाहिए। साथ ही राम नाम का जाप भी करते रहें।

Image credits: Getty

होलिका में डालें नारियल

होलिका दहन की रात जब होली जलाई जा रही है तो एक साबूत नारियल उसमें भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए डाल दें। इससे आपकी परेशानी तो दूर होगी है, साथ ही घर में शांति बनी रहेगी।

Image credits: Getty

देवी लक्ष्मी की पूजा करें

पूर्णिमा तिथि देवी लक्ष्मी को अतिप्रिय है। होलिका दहन की रात देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। इससे देवी लक्ष्मी आपके ऊपर प्रसन्न हो सकती है। ऐसा होने से आपकी हर कामना पूर होगी।

Image credits: Getty

श्मशान में जाकर दीपक जलाएं

होलिका दहन की रात किसी श्मशान में जाकर शुद्ध घी का एक दीपक जलाएं और इसके बाद बिना पीछे मुड़े सीधे घर आकर हाथ-पैर धोएं। इससे आपका दुर्भाग्य दूर हो सकता है।

Image credits: Getty

मंत्र जाप करें

होलिका दहन की रात हनुमानजी के मंत्रों का जाप करें। इसके लिए एकांत स्थान पर एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं और रुद्राक्ष की माला से मंत्रों का जाप करें। इससे भी शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: Getty