किस राशि में होगा 2024 का पहला चंद्र ग्रहण, ये क्यों हो जाएं सावधान?
Spiritual Mar 16 2024
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
जानें चंद्र ग्रहण से जुड़ी बातें
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च महीने में होगा। ये चंद्र ग्रहण जिस राशि में होगा, उस राशि के लोगों को अभी से सावधान हो जाना चाहिए। जानें किस राशि में होगा ये चंद्र ग्रहण…
Image credits: Getty
Hindi
कब होगा चंद्र ग्रहण 2024?
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर 25 मार्च, सोमवार को होगा। भारतीय समय के अनुसार, ये ग्रहण सुबह 10.23 से शुरू होगा, जो दोपहर 03.02 तक रहेगा।
Image credits: Getty
Hindi
क्या भारत में दिखाई देगा ये चंद्र ग्रहण?
24 मार्च, सोमवार को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक आदि नियम मान्य नहीं होंगे। इसी दिन होली उत्सव भी मनाया जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
किस राशि में होगा ये चंद्र ग्रहण?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस समय केतु कन्या राशि में है। 24 मार्च की दोपहर चंद्रमा भी इसी राशि में जाएगा। इस तरह ये चंद्र ग्रहण कन्या राशि में होगा।
Image credits: Getty
Hindi
कन्या राशि वाले क्यों हो जाएं सावधान?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण का असर सभी राशि के लोगों पर होता है, पर जिस राशि में ये ग्रहण होता है, सबसे ज्यादा बुरा असर उन लोगों पर दिखाई देता है।
Image credits: freepik
Hindi
कन्या राशि वाले करें ये उपाय
चंद्र ग्रहण के अशुभ फल से बचने के लिए कन्या राशि के लोग केतु और चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें और इनसे संबंधित चीजों का दान भी करें। योग्य ज्योतिषी से भी सलाह ले सकते हैं।