Spiritual

Mahavir Jayanti 2024: कब है महावीर जयंती 2024? नोट करें सही डेट

Image credits: adobe stock

कब मनाते हैं महावीर जयंती? (Mahavir Jayanti 2024 Date)

महावीर स्वामी जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर थे। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को इनका जयंती पर्व मनाया जाता है। जानें इस बार कब है महावीर स्वामी जयंती…

Image credits: adobe stock

2024 में कब है महावीर जयंती? (Mahavir Jayanti 2024 Kab Hai)

पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 21 अप्रैल, रविवार को पूरे दिन रहेगी। इसलिए इसी दिन महावीर स्वामी का जन्म दिवस धूम-धाम से मनाया जाएगा।

Image credits: adobe stock

कौन थे महावीर स्वामी? (Koun The Mahavir Jayanti)

भगवान श्रीआदिनाथ की परंपरा में अनेक तीर्थंकर हुए। इनमें से चौबीसवें तीर्थंकर महावीर स्वामी थे। महावीर स्वामी ने ही दुनियों को जियो ओर जीने दो का संदेश दिया था।

Image credits: adobe stock

क्षत्रिय कुल में हुआ था जन्म

महावीर स्वामी का जन्म क्षत्रिय कुल में हुआ था। इनके बचपन का नाम वर्धमान था। यह लिच्छवी कुल के राजा सिद्धार्थ और रानी त्रिशला के पुत्र थे। इन्होंने जैन धर्म अपनाकर इसे आगे बढ़ाया।

Image credits: adobe stock

क्यों कहलाए महावीर?

महावीर स्वामी ने तपस्या कर इन्द्रियों पर विजय प्राप्त की, इसीलिए इन्हें महावीर की उपाधि दी गई। महावीर स्वामी के उपदेश आज भी मानव जीवन के कल्याण का कार्य करते हैं।

Image credits: adobe stock

कैसे मनाते हैं महावीर जयंती?

महावीर जयंती पर जैन मंदिरों में विशेष आयोजन होते हैं। प्रभात फेरी निकाली जाती है। जैन संत प्रवचनों के माध्मय से महावीर स्वामी के आदर्शों के बारे में आम लोगों को बताते हैं।

Image credits: adobe stock