Spiritual

2024 के पहले सूर्य ग्रहण में कितने दिन बाकी? जानें सूतक का समय

Image credits: Getty

होने वाला है सूर्य ग्रहण

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कुछ ही दिनों बाद होने वाला है। हर कोई इस ग्रहण के बारे में जानना चाहता है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि सूर्य ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा?

Image credits: Getty

कब होगा सूर्य ग्रहण 2024?

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र मास की अमावस्या पर होगा। ये तिथि 8 अप्रैल, सोमवार को रहेगी। ये हिंदू वर्ष विक्रम संवंत 2080 का अंतिम दिन रहेगा।

Image credits: Getty

क्या रहेगा सूर्य ग्रहण 2024 का समय?

भारतीय समय के अनुसार, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार की रात 10 बजकर 08 मिनिट से शुरू होगा, जो देर रात 01 बजकर 25 मिनिट तक रहेगा।

Image credits: Getty

क्यों भारत में दिखेगा ये सूर्य ग्रहण 2024?

8 अप्रैल, सोमवार को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। ये ग्रहण अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, जमाइका, नार्वे और पनामा आदि देशो में दिखाई देगा।

Image credits: Getty

क्या भारत में रहेगा सूतक?

विद्वानों के अनुसार, जिन स्थानों पर सूर्य ग्रहण दिखाई देता है, सिर्फ वहीं इसका प्रभाव होता है। चूंकि ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए यहां सूतक भी नहीं माना जाएगा।

Image credits: Getty

क्या रहेगा सूर्य ग्रहण 2024 के सूतक का समय?

विद्वानों के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व से शुरू हो जाता है। इस हिसाब से सूर्य ग्रहण का सूतक काल सुबह 10 बजटर 08 मिनिट से शुरू हो जाएगा।

Image credits: Getty