Spiritual

Ramadan 2024 Date: कब से शुरू होगा रमजान मास? नोट करें डेट

Image credits: freepik

इसलिए पवित्र है रमजान मास

इस्लाम धर्म में रमजान को बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। मान्यता है कि इसी महीने में पवित्र कुरान धरती पर उतरी थी। इस महीने में मुस्लिम धर्म के लोग रोजा भी रखते हैं।

Image credits: adobe stock

कब से शुरू होता है रमजान मास?

साल 2024 में रमजान कब शुरू होगा, इसे लेकर काफी कन्यफ्यूजन है। दरअसल रमजान मास शबआन महीने के बाद जब चांद दिखाई देता है, इसके अगले दिन से शुरू माना जाता है।

Image credits: adobe stock

कब से शुरू होगा रमजान 2024?

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, इस बार शबआन महीने के बाद का चांद 10 मार्च, रविवार को दिखाई दे सकता है, ऐसा हुआ तो 11 मार्च, सोमवार से रमजान मास शुरू हो सकता है।

Image credits: adobe stock

ऐसा भी हो सकता है

अगर शबआन महीने के बाद का चांद 10 मार्च को दिखाई नहीं दिया तो 11 मार्च, सोमवार को जरूर दिखाई देगा। जिसके चलते 12 मार्च, मंगलवार से रमजान की शुरुआत मानी जाएगी।

Image credits: adobe stock

कब तक रहेगा रमजान 2024?

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, इस बार रमजान मास 9 अप्रैल, मंगलवार तक रहेगा। इस पूरे महीने में मुस्लिम समाज के लोग रोज रोजा यानी उपवास करेंगे और खुदा की इबादत करेंगे।

Image credits: freeoik

कब है ईद-उल-फितर 2024?

इस्लामिल कैलेंडर के अनुसार, रमजान खत्म होने के अगले दिन ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 10 अप्रैल, बुधवार को मनाया जा सकता है। ये खुशियों का त्योहार है।

Image credits: freepik