Karwa Chauth 2025: आपकी लव लाइफ को खुशहाल बना सकते हैं ये 5 उपाय
Spiritual Oct 05 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कब है करवा चौथ 2025?
इस बार करवा चौथ का पर्व 10 अक्टूबर, शुक्रवार को। ये पर्व पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन खास उपाय करने से लव लाइफ में खुशहाली बनी रहती है। जानें इन उपायों के बारे में…
Image credits: Getty
Hindi
करवा चौथ पर किस मंत्र का जाप करें?
शुक्र ग्रह शुभ हो तो पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है। इसके लिए करवा चौथ पर शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करें। अगर पति-पत्नी मिलकर ये उपाय करें तो और भी शुभ रहता है।
Image credits: Getty
Hindi
पत्नी को क्या उपहार दें करवा चौथ पर?
करवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को इत्र, परफ्यूम जैसी सुगंधित चीजें गिफ्ट में दें तो लव लाइफ में खुशहाल बनी रहती है। ये चीजें शुक्र से संबंधित हैं वैवाहिक सुख बढ़ाने का काम करती हैं।
Image credits: Getty
Hindi
करवा चौथ पर क्या उपाय करें?
करवा चौथ पर पति-पत्नी एक साथ महादेव और देवी पार्वती की पूजा करें और सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करें। इससे इनके वैवाहिक जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं।
Image credits: Getty
Hindi
करवा चौथ के उपाय
करवा चौथ पर पति-पत्नी साथ में गणेश प्रतिमा का गाय के दूध से अभिषेक करें और साथ ही गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी करें। इससे इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा।
Image credits: Getty
Hindi
करवा चौथ का अचूक उपाय
करवा चौथ पर घर में कुछ मीठा जरूर बनाएं जैसे खीर या हलवा। शाम को पूजा के बाद पति-पत्नी एक दूसरे को मीठा खिलाकर व्रत पूर्ण करे। इससे इनके बीच प्रेम बना रहेगा।