Hindi

पति-पत्नी को एक थाली में क्यों भोजन नहीं करना चाहिए?

Hindi

भोजन करते समय ध्यान रखें ये बातें

महाभारत में भीष्म पितामाह ने भोजन से जुड़ी कईं खास बातें बताई हैं। उन्होंने ये भी बताया है कि भोजन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आगे जानिए इन बातों के बारे में…

Image credits: adobe stock
Hindi

थाली को कोई लांघ जाए तो…

भीष्म पितामाह के अनुसार, भोजन करते समय यदि कोई जाने-अनजाने में थाली को लांघ जाए तो फिर उस थाली में भोजन नहीं करना चाहिए। वह थाली खाने योग्य नहीं रह जाती।

Image credits: adobe stock
Hindi

भोजन में बाल आ जाए तो…

महाभारत के अनुसार, भोजन की थाली में यदि बाल आ जाए तो उसी समय उसे त्याग देना चाहिए, क्योंकि ऐसा भोजन करने से घर में दरिद्रता यानी गरीबी बनी रहती है।

Image credits: adobe stock
Hindi

थाली को ठोकर लग जाए तो…

यदि गलती से किसी का पैर भोजन की थाली पर लग जाए तो उसी समय उसे छोड़कर उठ जाना चाहिए। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ऐसी थाली से किया गया भोजन मल के समान माना गया है।

Image credits: adobe stock
Hindi

पति-पत्नी साथ में भोजन करें तो…

पति-पत्नी को कभी एक थाली में भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा भोजन मदिरा यानी शराब के समान माना गया है। ऐसा भोजन करने से परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

Image Credits: adobe stock