Hindi

Mother's Day 2024 पर मां को राशि अनुसार कौन-सा खास ‘गिफ्ट’ दें?

Hindi

कब है मदर्स डे 2024?

इस बार मदर्स डे 12 मई, रविवार को है। इस दिन आप अपनी मां को यदि राशि अनुसार गिफ्ट दें तो ये बहुत शुभ रहेगा। आगे जानिए राशि अनुसार आप मां को क्या गिफ्ट दे सकते हैं…

Image credits: adobe stock
Hindi

मेष राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। अगर आपकी मां की राशि मेष है तो आप उन्हें लाल रंग की वस्तुएं या लाल रंग की कोई ड्रेस, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं उपहार में दे सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। यदि आपकी मां की राशि वृषभ है तो आप उन्हें परफ्यूम, रेशमी कपड़े या संगमरमर की कोई भी मूर्ति गिफ्ट में दे सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए इस राशि की मां को आप पेन सेट, हरे रंग की साड़ी आदि चीजें उपहार में दे सकते हैं। पन्ने के आभूषण भी बेस्ट ऑप्शन है।

Image credits: freepik
Hindi

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। अगर आपकी मां की राशि कर्क है तो आप उन्हें चांदी की ज्वेलरी, मोतियों की माला, सफेद वस्तुएं, सीप से बने आभूषण उपहार में दे सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि की मां को आप सोने की ज्वेलरी, माणिक रत्न, तांबे की वस्तु जैसे कोई शो-पीस आदि चीजें गिफ्ट में दे सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

कन्या राशि

इस राशि का स्वामी बुधदेव हैं। आपकी माता की राशि यदि कन्या है तो आप उन्हें हरे रंग की ड्रेस, पन्ने की अंगूठी, गणेशजी की मूर्ति या फोटो आदि गिफ्ट में दे सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

तुला राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र हैं। इस राशि की माता को आप पार्टी वियर साड़ी, आभूषण, परफ्यूम या अन्य कोई लग्जीरियस वस्तु गिफ्ट में दे सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी मंगलदेव हैं। यदि आपकी मां की राशि वृश्चिक है तो आप उन्हें लाल रंग की साड़ी, मूंगे (रत्न) से बने आभूषण या मोबाईल उपहार में दे सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

धनु राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि मां को आप ज्ञानवर्धक किताबें, सोने के आभूषण, पीले रंग के वस्त्र आदि उपहार में देंगे तो शुभ रहेगा।

Image credits: freepik
Hindi

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि की मां को आप मोबाइल, लेपटॉप, गहरे रंग की साड़ी, डार्क चॉकलेट या ड्राय फ्रूट की मिठाई उपहार में दे सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही है। यदि आपकी मां की राशि कुंभ है तो आप उन्हें, ब्रेसलेट, नीलम के आभूषण, अंगूठी या नीले रंग की ड्रेस उपहार में दे सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

मीन राशि

इस राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि की मां को आप गोल्ड ज्वैलरी, पीले वस्त्र, धर्म-कर्म से जुड़ी वस्तुएं आदि गिफ्ट में दे सकते हैं।

Image Credits: freepik