निर्माण के 12 वर्षों के बाद, इस्कॉन मंदिर जिसे आधिकारिक तौर पर श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर नाम दिया गया है, खारघर, नवी मुंबई में पूरा हो गया है।
नवी मुंबई स्थित भव्य ISKCON मंदिर का निर्माण 170 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। 8 एकड़ में फैले मंदिर का उद्घाटन 15 जनवरी, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
नवी मुंबई स्थित भव्य ISKCON मंदिर भारत के सबसे बड़े ISKCON मंदिरों में से है। यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कान मंदिर है। जानिए इसकी खास बातें।
नवी मुंबई का ISKCON मंदिर पूरी तरह से सफेद और भूरे रंग के संगमरमर से बनाया गया है। इसकी भव्यता और खूबसूरती इसे खास बनाती है।
मंदिर के हॉल में भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीरें 3D तकनीक से बनाई गई हैं, जो इसे अनोखा और आकर्षक बनाती हैं।
नवी मुंबई स्थित भव्य ISKCON के दशावतार मंदिर के कई दरवाजे चांदी से बने हैं। इन पर गद्दा, चक्र और झंडे की नक्काशी की गई है, जो इसे खास पहचान देती है।
नवी मुंबई स्थित भव्य ISKCON मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है और इसे "श्री श्री राधा मदन मोहन" नाम दिया गया है।
नवी मुंबई स्थित ISKCON मंदिर में ISKCON के संस्थापक श्रील प्रभुपाद का स्मारक बनाया गया है। इसमें उनकी 3 मूर्तियां, उनके अनुयायियों की तस्वीरें और उनकी पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं।
विश्वभर में ISKCON के लगभग 800 मंदिर हैं, लेकिन यह नवी मुंबई का एकमात्र मंदिर है जहां श्रील प्रभुपाद जी का स्मारक बनाया गया है।
नवी मुंबई स्थित भव्य ISKCON मंदिर में एक सप्ताह तक विशेष धार्मिक आयोजन, यज्ञ और जीवन को प्रेरित करने वाले अन्य कार्यक्रमों की तैयारी चल रही है।