Hindi

नवरात्रि में चमकाएं किस्मत: ये 9 चीजें खरीदना लाएगा अपार धन-समृद्धि

Hindi

नवरात्रि के दौरान ये चीजें खरीदने से बढ़ता है धन

नवरात्रि के दौरान कुछ खास चीजें खरीदने से घर में शुभता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जानिए वे नौ शुभ चीजें जिन्हें नवरात्रि में खरीदने से धन, सौभाग्य और मां का आशीर्वाद मिलता है।

Image credits: Getty
Hindi

नवरात्रि में प्रॉपर्टी खरीदना होता है शुभ

नवरात्रि के दौरान नई संपत्ति जैसे घर, जमीन या दुकान खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। रियल एस्टेट में निवेश करना इस समय अच्छा माना जाता है। इससे आर्थिक स्थिरता बढ़ती है।

Image credits: Getty
Hindi

धातु की देवी-देवता की मूर्तियां खरीदना होता है शुभ

नवरात्रि में किसी देवी-देवता की धातु की मूर्ति खरीदना शुभ होता है। घर या मंदिर में देवी दुर्गा या अन्य किसी देवता की धातु की मूर्ति स्थापित करने से आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।

Image credits: Getty
Hindi

नवरात्रि में नया वाहन खरीदना शुभ माना जाता है

नवरात्रि में नया वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है। चाहे वह कार हो या बाइक, इस समय खरीदा गया वाहन लंबे समय तक चलता है और उसमें किसी तकनीकी खराबी की संभावना कम रहती है। 

Image credits: Getty
Hindi

नवरात्रि के दौरान मेकअप प्रोडक्ट खरीदना होता है शुभ

नवरात्रि के दौरान मेकअप प्रोडक्ट खरीदना न केवल शारीरिक सौंदर्य को बढ़ाता है, बल्कि इसे भाग्य और आकर्षण बढ़ाने वाला भी माना जाता है। इससे व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आता है।

Image credits: Getty
Hindi

नवरात्रि के दौरान पवित्र पौधे खरीदना मानते हैं शुभ

नवरात्रि के दौरान तुलसी, पीपल या केले का पौधा खरीदना और घर में लगाना शुभ होता है। ये पौधे सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं और घर को भी शुद्ध करते हैं, समृद्धि लाते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

नवरात्रि में मंदिर के लिए लाल झंडा खरीदना होता है शुभ

नवरात्रि में लाल ध्वज या झंडा खरीदने की परंपरा है। इसे मंदिर में अर्पित करना शुभ माना जाता है, खासकर नवमी के दिन। यह समृद्धि और सफलता का प्रतीक होता है।

Image credits: Getty
Hindi

नवरात्रि के दौरान नये कपड़े और आभूषण खरीदना होता है शुभ

नवरात्रि के दौरान नए कपड़े और आभूषण खरीदने से अच्छा भाग्य और समृद्धि आती है। नए कपड़े पहनने से जीवन में नयापन और सकारात्मकता आती है, जिससे आपके जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

नवरात्रि में छोटा मिट्टी का घर खरीदना माना जाता है शुभ

नवरात्रि के दौरान एक छोटा मिट्टी का घर खरीदना और उसे मंदिर में रखना अपने सपनों का घर पाने की प्रार्थना मानी जाती है। इससे आपके अपने घर का सपना पूरा होने की संभावना बढ़ती है।

Image credits: Getty
Hindi

नवरात्रि में गाय का घी खरीदना होता है शुभ

नवरात्रि में गाय का घी खरीदना शुभ होता है। पूजा में दीप जलाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है, जो पवित्रता और समर्पण का प्रतीक है। घी से दीप जलाने से घर में सकारात्मकता आती है।

Image Credits: Getty