Spiritual

Pitru Paksha 2023: श्राद्ध पक्ष में क्या दान करने से होता है धन लाभ?

Image credits: Getty

श्राद्ध पक्ष 14 अक्टूबर तक

श्राद्ध पक्ष 14 अक्टूबर, शनिवार तक रहेगा। इस दौरान यदि कुछ खास चीजों का दान किया जाए तो पूर्वज प्रसन्न होते हैं और शुभ फल भी मिलते हैं। आगे जानिए श्राद्ध में किन चीजों का दान करें…

Image credits: Getty

गुड़ का दान करें

श्राद्ध पक्ष में गुड़ का दान करने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है और गरीबी दूर होती है। गुड़ अधिक मात्रा में हो ये जरूरी नहीं, थोड़ा सा गुड़ भी दान कर सकते हैं।

Image credits: adobe stock

गाय का दान करें

श्राद्ध पक्ष के दौरान किसी योग्य ब्राह्मण को गाय का दान करना चाहिए। धर्म ग्रंथों के अनुसार श्राद्ध पक्ष में किया गया गाय का दान हर सुख और धन-संपत्ति देने वाला माना गया है।

Image credits: adobe stock

घी-नमक का दान करें

श्राद्ध पक्ष के दौरान गाय का घी दान करना चाहिए। इससे परिवार में शुभ-समृद्धि और शांति बनी रहती है। पितरों की प्रसन्नता के लिए नमक का दान भी बहुत महत्व रखता है।

Image credits: adobe stock

अनाज का दान करें

श्राद्ध पक्ष में गेहूं-चावल या अन्य किसी दूसरे अनाज का दान करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे हर काम में सफलता मिलती है और पितृ भी प्रसन्न होते हैं।

Image credits: adobe stock

सोने-चांदी का दान

श्राद्ध पक्ष में सोने का दान कलह का नाश करता है। सोना न हो तो धन का दान भी कर सकते हैं। पितरों के आशीर्वाद और संतुष्टि के लिए चांदी का दान बहुत शुभ माना गया है।

Image credits: adobe stock

कपड़ों का दान करें

श्राद्ध के दौरान जरूरतमंदों को और ब्राह्मण को कपड़ों का दान करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि ये वस्त्र नए और स्वच्छ होना चाहिए। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं।

Image credits: adobe stock

तिल का दान करें

श्राद्ध कर्म में तिल का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, श्राद्ध में काले तिलों का दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद हम पर बना रहता है।

Image credits: adobe stock