प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 के कुछ ही दिन शेष बचे हैं। 26 फरवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम स्नान होगा। नोट कीजिए इस दिन के शुभ मुहूर्त…
25 फरवरी, मंगलवार की आधी रात यानी 12 बजे के बाद से ही प्रयागराज में अंतिम कुंभ स्नान शुरू हो जाएगा। लेकिन शुभ मुहूर्त अगली सुबह 26 फरवरी को सूर्योदय के बाद से ही शुरू होंगे।
26 फरवरी, बुधवार को कुंभ स्नान का सबसे पहला शुभ मुहूर्त सुबह 06: 54 से 08:20 तक रहेगा। इसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 08:20 से शुरू होकर 09:47 तक रहेगा।
26 फरवरी, बुधवार को दोपहर में भी कुंभ स्नान के शुभ मुहूर्त रहेंगे। इनका समय इस प्रकार रहेगा- सुबह 11:13 से दोपहर 12:39 तक। दोपहर 03:32 से शाम 04:58 तक।
26 फरवरी को महाकुंभ स्नान का अंतिम 2 शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेंगे- शाम 04:58 से 06:24 तक। रात 07:58 से 09:32 तक। इसी के साथ महाकुंभ 2025 का समापन हो जाएगा।