Spiritual

योग्य संतान के लिए गर्भवती महिलाओं को क्या उपाय करने चाहिए?

Image credits: adobe stock

योग्य संतान के लिए उपाय

हर महिला की इच्छा होती है कि उसे योग्य संतान मिले। इसके लिए धर्म ग्रंथों में कईं उपाय बताए गए हैं। ये उपाय गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को करना चाहिए। जानें इन उपायों के बारे में…

Image credits: adobe stock

गीता का पाठ करें या सुनें

योग्य संतान के लिए गर्भवती महिलाओं को रोज स्नान आदि करने के बाद श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करना चाहिए। स्वयं ये पाठ न कर पाएं तो इसे सुनने से भी कामना पूरी हो सकती है।

Image credits: adobe stock

लड्डू गोपाल की पूजा करें

प्रेग्नेंट महिला यदि रोज भगवान श्रीकृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरूप की पूजा करें तो इससे भी योग्य संतान प्राप्त होने का संभावना बन जाती है। लड्डू गोपाल की सेवा बालक मानकर ही करें।

Image credits: adobe stock

पॉजिटिव किताबें पढ़ें

हिंदू धर्म में अनेक आध्यात्मिक किताबें भी हैं, जिसे पढ़ने से हमारी सोच में पॉजिटिविटी का स्तर बढ़ जाता है। ऐसी ही किताबें रोज पढ़ने से संतान पर भी इसका शुभ प्रभाव होता है।

Image credits: adobe stock

जीवों की सेवा करें

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं गाय, कुत्ता, मछलियां और पक्षियों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था करें और स्वयं खिलाएं भी। इस उपाय के प्रभाव से मनचाही संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।

Image credits: adobe stock

गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें

गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करने से भी गर्भस्थ शिशु पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसका पाठ शुरू करने से पहले गर्भवती महिला को किसी योग्य विद्वान से सलाह भी जरूर लेनी चाहिए।

Image credits: adobe stock