Hindi

भाई के लिए किस रंग की राखी रहेगी शुभ, जानें उसके नाम के पहले अक्षर से?

Hindi

रक्षाबंधन 19 अगस्त को

इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन बहनें राशि अनुसार भाई को राखी बांधे तो उसके जीवन में सुख-समृद्धि रहती है। आगे जानिए भाई की राशि और उसके अनुसार राखी…

Image credits: adobe stock
Hindi

मेष राशि

अगर आपके भाई का नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अथवा आ अक्षर से शुरू होता है तो उसका राशि मेष है। इस राशि के भाई के लिए लाल या गोल्डन रंग की राखी शुभ रहेगी।

Image credits: freepik
Hindi

वृष राशि

भाई का नाम इ, उ, ई, ओ, व, वी, ऊ, वे, वो अक्षर से शुरू होता है तो उसकी राशि वृषभ है। इस राशि के भाई को आप गोल्डन या सिल्वर रंग की राखी बांधेगी तो उसकी लाइफ खुशहाल रहेगी।

Image credits: freepik
Hindi

मिथुन राशि

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है, उनकी राशि मिथुन होती है। इस राशि के भाई के लिए डार्क रंग की राखी शुभ रहती है इससे इनका गुड लक बढ़ता है।

Image credits: freepik
Hindi

कर्क राशि

जिनका नाम ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो अक्षर से शुरू होता है उनकी राशि कर्क होती है। इस राशि के भाई के लिए आसमानी, पीला या सफेद रंग की राशि बहुत शुभ होती है।

Image credits: freepik
Hindi

सिंह राशि

मा , मी, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है, उनकी राशि सिंह होती है। इस राशि वाले भाइयों को केसरिया या लाल रंग की राखी बांधें। इससे शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: freepik
Hindi

कन्या राशि

जिन लोगों का नाम ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो अक्षर से शुरू होता है, उनकी राशि कन्या होती है। इस राशि के भाई को हरे रंग की राखी बांधें तो इनकी लाइफ हमेशा हैप्पी रहेगी।

Image credits: freepik
Hindi

तुला राशि

जिनका नाम के पहला अक्षर रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते होता है, उनकी राशि तुला होती है। इस राशि के भाई के लिए सफेद, गोल्डन, सिल्वर रंग की राखी शुभ फल देने वाली होती है।

Image credits: freepik
Hindi

वृश्चिक राशि

तो, ना,नी, नू, ने, नो, या, न, यी, यू अक्षर से शुरू होने वाले लोगों की राशि वृश्चिक होती है। इस राशि के भाइयों को लाल या केसरिया रंग की राखी बांधें। इससे इनका गुड लक बढ़ेगा।

Image credits: freepik
Hindi

धनु राशि

जिन लोगों का नाम ये, यो, भा, भी भू, धा, फ़ा, ढा, भे अक्षर से शुरू होता है, उनकी राशि धनु है। इस राशि वाले भाई को सुनहरे पीले रंग की राखी बांधें। इससे इनकी परेशानियां दूर होंगी।

Image credits: freepik
Hindi

मकर राशि

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है, उनकी राशि मकर होती है। इस राशि के भाइयों के लिए नीले या किसी अन्य डार्क रंग की राखी शुभ होती है।

Image credits: freepik
Hindi

कुंभ राशि

जिनका नाम गू, गे, गो,सा, सी, सू, से, सो, दा अक्षर से शुरू होता है, उनकी राशि कुंभ है। इस राशि के भाई को गहरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। इन्हें रुद्राक्ष की राखी भी बांध सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

मीन राशि

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है, उनकी राशि मीन होती है। इस राशि वाले भाइयों के लिए केसरिया, पीला या अन्य कोई हल्के रंग की राखी ठीक रहेगी।

Image Credits: freepik